आज का राशिफल : 26 दिसम्बर, 2011

मेष( Aries): - आप हमेशा ही अपने घर परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज के दिन भी किसी बडे़ बहन, भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिंता आपको परेशान कर सकती है। अगर आपकी सहमति हो जाए, तो कहीं स्थान परिवर्तन करने का विचार सबके लिए फायमेमंद हो कता है। अगर आप अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कुछ विशेष सौगात या गिफ्ट आदि खरीदना चाहते हैं, तो बढ़-चढ़ कर खर्च करें। हो सकता है कि जिसको आप कुछ देने की कोशिश कर रहे हैं, वह उपलब्ध ही हो पाए।

वृष( Taurus): - आजकल आपके घर में किसी शुभ मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो रही है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। जिस काम में आप अभी व्यस्त हैं, उसे बीच में रोकने की कोशिश करें। फिलहाल अगर आपको वांछित लाभ नहीं भी हो रहा, तो चिंता करें। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा।

मिथुन( Gemini): - इस समय जिस तेजी से आप आगे बढ़ रहे हैं, उसको देखकर सभी हैरान हैं। स्वयं आपकी अपनी नजर इन उपलब्धियों पर लग सकती है। अब अगर आप इसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाएंगे, तो आपकी मान प्रतिष्ठा पर आंच सकती है। बेहतर होता अगर आप बिना अपनी खुशी जाहिर किए अपने काम पर लगे रहते। हो सकता है कि दोपहर बाद कोई पारिवारिक सदस्य आपके लिए कुछ खर्च करने का प्रस्ताव रखे।

कर्क( Cancer): - काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल रही है। आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। अगर आप किसी छोटे - मोटे कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुड़े हैं , तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। निकट - दूर की यात्रा हो सकती है। शाम तक किसी अच्छे शुभ चिंतक का आर्थिक सहयोग मिलना भी तय है।

सिंह( Leo): - काफी समय से आपके कारोबार में उतार - चढ़ाव पीछा नहीं छोड़ रहा है। नौकरी आदि के क्षेत्र में अगर आप कुछ सुधार चाहते हैं , तो आपको अपने सुख आराम को त्यागना होगा। कुछ ज्यादा समय खर्च करके आप ऐसी आजीविका प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी उपलब्धि आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। यदि व्यापार का सिलसिला ठीक नहीं चला रहा है , तो कुछ साफ - सफाई, काट - छांट करने के बाद तंत्र - मंत्र का सहारा लेने की भी कोशिश करें।

कन्या( Virgo): - जिस प्रकार की दौड़ - भाग इन दिनों आप कर रहे हैं , उसके नतीजे लाभदायक तो जरूर हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि इस प्रकार के आपाधापी आप रोज ही कर पाएंगे। फिलहाल अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा करें और जो भी आपको इससे फायदा हो सकता है , उसको ग्रहण कर लें। कुछ समय बाद हो सकता है इससे भी अच्छा कॉन्ट्रैक्ट आपको मिल जाए और एक स्थायी धन लाभ का स्रोत भी हाथ में आ जाए। दूसरों की बुद्धि अगर आपको फायदा पहुंचा दे , तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती।

तुला( Libra): - इस समय आपके हाथ में बहुत ही जिम्मेदारी वाले काम अटके पड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि आप अपने घर - परिवार के साथ उचित संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हमेशा ही ही इस प्रकार से अलग - थलग पड़े रहना आपके हित में नहीं है। अगर आप चाहें , तो किसी और सदस्य को भी अपनी यह जिम्मेदारी देकर अपने लिए फुर्सत निकाल सकते हैं। जीवनसाथी अथवा दांपत्य सहयोगी के साथ बेहतर ताल मेल रखना जरूरी है। शाम तक कुछ न कुछ सुलझने वाले बिंदु आपके सामने आ ही जाएंगे।

वृश्चिक( Scorpio): - पिछले कुछ समय से आप अकारण ही चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं। अगर आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हैं , तो आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। अगर आपके अंदर साहस और बुद्धिमानी है , तो आप इन लोगों से चर्चा - परिचर्चा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य का नाराज रहना भी आपको व्यथित करेगा। अगर आपके मधुर व्यवहार से बात बन जाए , तो जरूर कोशिश करें कि घर का यह क्लेश जल्दी खत्म हो जाए।

धनु( Sagittarius): - आप बहुत सारे काम एक साथ करने की क्षमता रखते हैं। कभी - कभी आपको ऐसा जटिल और भारी - भरकम काम सौंप दिया जाता है , जो दूसरे नहीं कर सकते हैं। इन्हीं जोखिम भरे कामों से आपकी अपनी साख बनी हुई है। आज भी कोई ऐसा ही रिस्क भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। शाम तक आप इस उत्तरदायित्व से निवृत्त हो जाएंगे ओर कार्य सफलता का श्रेय भी आपको मिल जाएगा।

मकर( Capricorn): - काफी समय से आप अपने घर के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं। रोग बीमारी के बावजूद आपका चलना - फिरना काफी ज्यादा हो गया है। कुछेक आंतरिक परेशानियां आपके अंदर भी जड़ जमा रही हैं। आज आप किसी डॉक्टर से इस मामले में सलाह - मशविरा ले सकते हैं। अगर आप सतर्क रहेंगे , तो समय पर रोग का निदान हो जाएगा। खान-पान में एहतियात बरतने से हेल्थ ठीक बनाए रखना आसान रहेगा। शाम तक धन प्राप्ति के योग हैं।

कुंभ( Aquarius): - आज आपके चारों तरफ एक प्रकार का सुखद माहौल रहेगा। घर - परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन - देन की कोई बड़ी डील तय हो जाने की खुशी होगी। हाथ में पर्याप्त धन आ जाने का सुख मिलेगा। अगर आप सबकी मानें , तो इस धन को फिलहाल सुरक्षित रखने की तरकीब पर विचार करें। अन्यथा यह सब पारिवारिक सुख - सुविधाओं पर ही व्यय हो जाएगा।

मीन( Pisces): - आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में दिन भर का समय गुजरते देर नहीं लगेगी। वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। काफी समय से अटके हुए काम भी एकाएक ही पूरे हो जाएंगे। किसी कानूनी विवाद या मुकदमे की जीत भी आपके लिए खुशी का एक कारण होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा , तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा। किसी से अकारण तर्क - वितर्क नहीं करें। जो जैसा सोचता है , उसको वैसा ही सामने भी नजर आता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:36 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh