तीन दिवसीय आंदोलन की पूर्व संध्या पर अन्ना हजारे मुम्बई पंहुचे

प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर अपने तीन दिवसीय आंदोलन की पूर्व संध्या पर समाजसेवी अन्ना हजारे मुम्बई पहुंच गए.

अन्ना मंगलवार से बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में मंगलवार को अनशन शुरू करेंगे. उनके स्वयंसेवी और समर्थक तैयारियों में जुटे हुए हैं.

अन्ना हजारे के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से हम इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं कि सोमवार को अन्ना रात्रि विश्राम कहां करेंगे.

सूत्रों का कहना है कि वह बांद्रा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में ठहरेंगे.

प्रदेश के गृह विभाग की अन्ना हजारे की गतिविधियों और भाषणों पर पैनी नजर रहेगी. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) यू.सी. सारंगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्ना के आंदोलन पर पैनी नजर रखेगी.

धरनास्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहां तक जाने वाली सड़क पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

अनशन के लिए स्वस्थ हैं अन्ना

मुम्बई में अनशन शुरू करने से एक दिन पहले उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे एक चिकित्सक ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया है.

अन्ना के चिकित्सक देवलट पोटे ने संवाददाताओं को बताया, "अन्ना बीते तीन दिन से सर्दी-खांसी से पीड़ित थे. मैंने उन्हें कुछ एंटीबायोटिक दवाएं दी हैं. वह पिछले दो दिन से आराम कर रहे हैं. वह कल (मंगलवार) के धरना-प्रदर्शन के लिए स्वस्थ हैं."

चिकित्सक ने बताया कि अन्ना का रक्तचाप सामान्य है और बुखार भी नहीं है.

मगर अन्ना के एक नजदीकी सहयोगी के मुताबिक उन्हें बुखार व खांसी है इसलिए वह सोमवार सुबह टहलने के लिए नहीं निकले.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh