लंदन के सेलफोर्ड स्ट्रीट में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

लंदन के सेलफोर्ड स्ट्रीट में सोमवार को एक 23 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौ भारतीय छात्रों के समूहों में से एक छात्र को गोली मार दी गई.

उन्होंने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले दो श्वेत पुरूषों ने उससे संपर्क किया था तथा कुछ बातचीत के बाद उसके सिर में मार दी.

इसके बाद हमलावर असगार्ड ड्राइव की ओर भाग गये.

हालांकि पुलिस ने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

उन्होंने बताया कि मृतक के भारत स्थित अभिभावाकों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:44 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh