सोना स्टैंर्डड में 760 रूपये तथा चांदी हाजिर में 3100 रूपये की भारी गिरावट
ताजा खबरें, व्यापार 8:17 pm
बाद में स्थिति सुधरने के बावजूद सोना स्टैंर्डड में 760 रूपये तथा चांदी हाजिर में 3100 रूपये की भारी गिरावट रही.
स्थानीय बाजार में शुरूआती कारोबार में सोना स्टैंर्डड 970 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ पिछले दिन के 28940 रुपए की तुलना में 27970 रुपए प्रति दस ग्राम तक लुढ़क गया था.
चांदी हाजिर भी 55700 रुपए के मुकाबले 3500 रुपए प्रति किलो टूटकर 52200 रुपए प्रति किलो के भाव पर आ गयी थी.
लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालात सुधरने के साथ स्थानीय सर्राफा बाजार में भी हालात कुछ बेहतर हुये.
कारोबारी सत्र के अंत में सोना स्टैंर्डड 760 रूपये के नुकसान के साथ 28180 रूपये प्रति दस ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया.
चांदी में भी मामूली सुधार देखा गया और यह अंत में 3100 रूपये की गिरावट के साथ 52600 रूपये प्रति किलो के भाव पर बोली गयी.
दिल्ली सर्राफा बाजार में आयी इस गिरावट के लिए अंतर्राष्ट्रीय कारक जिम्मेदार रहे.
डॉलर के मुकाबले यूरो के पिछले 11 महीनों के निचले स्तर तक गिर जाने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पांच माह में पहली बार सोने की कीमतें 1600 डालर प्रति औंस से नीचे बोली गई.
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की मजबूती से जिंस बाजार में चौतरफा हलचल मची हुई है.
