शीतकालीन सत्र में ही पेश होगा लोकपाल बिल : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि लोकपाल बिल हर हाल में शीतकालीन सत्र में ही पेश होगा.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार लोकपाल बिल संसद के इसी शीतकालीन सत्र में पेश करने को लेकर आश्वस्त है.

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि यह सम्भव होगा. इस सिलसिले में बुधवार को सर्वदलीय बैठक हुई थी.

जिसमें 35 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था. इस मुद्दे पर सबकी अलग-अलग राय थी.

यह कहना गलत है कि उनके बीच इस पर व्यापक सहमति थी. इससे सरकार पर काम का बोझ बढ़ गया है.

उन्होंने कहा, हम इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और आश्वस्त हैं कि लोकपाल विधेयक इसी सत्र में पेश कर सकेंगे.

हमें इस दिशा में बहुत काम करने होंगे और तभी यह सम्भव हो सकेगा.

उन्होंने कहा, यदि हम इसे 20-21 दिसम्बर को पेश करते हैं तो भी मैं नहीं समझता कि यह नहीं किया जा सकता.

पहले दिन इस पर एक सदन में चर्चा की जा सकती है और अगले दिन दूसरे सदन में.

बंसल ने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने इस पर भी सवाल उठाए हैं कि पूरी प्रक्रिया में इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है?.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:21 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh