प्रचार होता तो यह अच्छा व्यवसाय करती "लंका" : मनोज बाजपेयी
ताजा खबरें, मनोरंजन 11:00 am
अब मनोज महसूस करते हैं कि यदि इस फिल्म का सही ढंग से प्रचार होता तो यह अच्छा व्यवसाय कर सकती थी.
मनोज ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "'लंका' को बहुत प्रशंसा मिल रही है लेकिन एक और फिल्म पर प्रचार की कमी की गाज गिरी है. मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. मैं नाराज नहीं हूं लेकिन हताश हूं."मनोज ने फिल्म में पौराणिक असुर राजा रावण से प्रभावित किरदार निभाया है. इसमें तिया बाजपेयी व अर्जन बाजवा ने भी अभिनय किया है. फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई थी.
इससे पहले गोविंदा व बीते दौर के अभिनेता धर्मेद्र भी यह बात कह चुके हैं कि इन दिनों प्रचार फिल्मों को बहुत प्रभावित करता है.
गोविंदा ने पूर्व में आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, "प्रचार अब किसी भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हो गया है. यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. मेरी पहले की कुछ फिल्में असफल रहने के पीछे यही एक वजह है."
धर्मेद्र ने भी यह बात स्वीकार की थी कि प्रचार को टाला नहीं जा सकता. उनका कहना था, "फिल्मकारों ने दर्शकों को प्रचार का आदी बना दिया है. यदि फिल्म का सही ढंग से प्रचार न हो तो लोगों को लगने लगता है कि वह देखने लायक नहीं है."

