मीडिया की नजरों से दूर रहेगा रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा का विवाह
ताजा खबरें, मनोरंजन 8:00 am
वह अपने विवाह समारोह को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते हैं.वैसे एक राजनेता के बेटे व अभिनेता होने की वजह से वह बखूबी जानते हैं कि ऐसा सम्भव नहीं है.
यहां एक गारमेंट स्टोर की शुरुआत के अवसर पर 32 वर्षीय रितेश ने कहा, मैं अपनी पूरी वैवाहिक योजना को निजी रखना चाहूंगा लेकिन आखिरकार ऐसा नहीं हो पाएगा, लेकिन जब विवाह होना होगा, तब होगा.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देखमुख के बेटे रितेश बीते आठ साल से फिल्मोद्योग में हैं. वह अपने करियर को लेकर संतुष्ट हैं.उन्होंने कहा, बीते आठ-नौ साल जैसे गुजरे हैं उन्हें लेकर मैं बहुत खुश हूं. मैंने कई अभिनेताओं, निर्देशकों व निर्माताओं के साथ काम किया है. यह मेरी उम्मीद से ज्यादा है.
रितेश ने अपनी मंगेतर जेनेलिया के साथ 2003 में ‘तुझे मेरी कसम' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. यह जेनेलिया की भी पहली फिल्म थी.
रितेश ने ‘मस्ती', ‘अपना सपना मनी मनी', ‘मालामाल वीकली', ‘हेय बेबी', ‘हाउसफुल' व ‘डबल धमाल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.
उनकी आने वाली फिल्मों में ‘तेरे नाल लव हो गया', ‘हाउसफुल 2' व ‘क्या सुपर कूल हैं हम' शामिल हैं.
