लोकपाल बिल पर जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं : मनीष तिवारी
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 8:25 pm
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि विभिन्न विचारों का एक सद्भावपूर्ण हल निकालने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है."
संसद के मौजूदा सत्र में लोकपाल बिल के पारित न होने पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन की चेतावनी पर तिवारी ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है.
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम पर लगे आरोपों पर तिवारी ने कहा कि इस पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मंत्रालय ने अपना जवाब दे दिया है.
चिदम्बरम पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के एक होटल के खिलाफ पुलिस में दर्ज मामले को वापस लेने के लिए पक्ष लिया था.

