भारत के गैर-सरकारी संगठनों का डाटाबेस तैयार कर रहा है अमेरिका
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय, विशेष 8:24 pm
इस डाटाबेस में पारदर्शी और जवाबदेह एनजीओ की ऑनलाइन जांच पड़ताल हो सकेगी और दानदाता उन्हें सुरक्षित ढंग से धन दान कर सकेंगे.
अमेरिका ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि ऐसे कुछ संगठनों द्वारा धन के दुरुपयोग को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं.
अमेरिका के उपविदेश मंत्री (दक्षिण व मध्य एशिया) रॉबर्ट ब्लेक ने वॉशिंगटन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, संभावित अमेरिकी दानदाताओं के लिए प्रमाणित भारतीय एनजीओ की सूची तैयार कर हम ऑनलाइन परोपकार बाजार स्थल बनाना चाहते हैं.
उन्होंने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के कार्य्रकम में कहा कि यह डाटाबेस भारत में संगठनों को कर कटौती योग्य दान सुविधा उपलब्ध कराएगा.
विदेश मंत्रालय इस तरह की ऑनलाइन प्रणाली विकसित करने के लिए गैर सरकारी संगठन गाइडस्टार इंडिया के साथ काम कर रहा है.
उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले महीने कम से कम दस गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ जांच का आदेश दिया था. ऐसी रपटों थी इन संगठनों को देश में राजनीतिक अशांति भड़काने के लिए पैसा मिल रहा है.

