ब्राजील की महिला ने दिया दो सिर वाले बच्चे को जन्म
ताजा खबरें, रोचक खबर 4:04 pm
दरअसल ब्राजील की एक महिला ने दो सिर वाले एक बच्चे को जन्म दिया है.
एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. एक समाचार पत्र के मुताबिक मारिया डी नजारे ने ब्राजील में उत्तरी पारा राज्य के अनाजस के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ और उसका वजन 9.9 पाउंड है.
महिला ने क्रिसमस के मौके पर जन्मे दो सिर वाले बच्चे का नाम एमानोएल एवं यीशू रखने का फैसला किया है.
समाचार पत्र के मुताबिक बच्चे को जन्म देने के बाद मारिया (25) ने बताया कि उसे बताया गया था कि वह दो सिर वाले बच्चे को जन्म देने वाली है और उसका स्वागत करने के लिए उसे तैयार रहना चाहिए
