अन्ना हजारे का तीन दिनी अनशन एमएमआरडीए मैदान पर शुरू
अन्य राज्य, ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 1:04 pm
अनशन से पहले अन्ना हजारे जुहू बीच गए और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके बाद प्रतिमा के समक्ष बैठकर ध्यान लगाया.
बापू से आर्शीवाद लेकर सरकार को सही राह दिखाने के लिए अनशन स्थल एमएमआरडीए मैदान पर अनशन के लिए पहुंचाने वाले हैं. एमएमआरडीए मैदान पर पहुंचने के बाद अनशन पर बैठ जाएंगे.
वैसे सुबह से ही अन्ना हजारे ने कुछ भी नहीं खाया है इसलिए उनका अनशन शुरू हो ही गया है.
इससे पूर्व प्रभावी लोकपाल बिल के लिए अन्ना हजारे आज मंगलवार से तीन दिन का अनशन शुरू करेंगे.यह अनशन मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में होगा.
सरकार की वादाखिलाफी से क्षुब्ध अन्ना हजारे ने बिगुल बजा दिया है. अन्ना हजारे एमएमआरडीए मैदान पर तकरीबन 10-11 बजे के बीच पहुंचेंगे. और अनशन की शुरूआत करेंगे.
बताया जा रहा है कि अन्ना की तबीयत काफी खराब है. इसके बावजूद भी अन्ना हजारे जिद पर अड़े हैं कि चाहे कुछ हो जाए वह अपने वादे को निभाएंगे.वह आज मंगलवार से निश्चित तौर पर अनशन करेंगे.
टीम अन्ना हजारे के सभी सिपहसलार एमएमआरडीए मैदान पर जम गए हैं.आम जनता भी एमएमआरडीए मैदान पर अन्ना हजारे के समर्थन में सुबह से जुट रही है.लोकपाल बिल ने सड़क से संसद तक हंगामा मचा रखा है.
वही दिल्ली में भी रामलीला मैदान पर भी लोकपाल बिल के समर्थन में जनता कोहरे के बावजूद एकत्र हो रही है.
मुंबई के एमएमआरडीए मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. सुरक्षा के इंतज़ामों के लिए 2000 कॉंस्टेबल, 200 सब-इंस्पेक्टर, राज्य रिज़र्व पुलिस बल की छह प्लाटून, त्वरित कार्रवाई में मुस्तैद दल की तीन टीमें और दो बम निरोधी दस्ते तैनात किए गए हैं.
लोकपाल बिल पर होने वाली निर्णायक जंग के लिए मंगलवार को सरकार और टीम अन्ना दोनों तैयार हैं. सरकार ने अन्ना टीम को साफ संदेश भी दे दिया कि लोकपाल बिल पर अंतिम फैसला संसद ही करेगी.
मुंबई में जिस समय अन्ना का अनशन का शुरू होगा ठीक उसी वक्त लोकसभा में लोकपाल बिल पर ऐतिहासिक बहस का आगाज भी होगा.
