वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट क्रिकेट में पुरे हुए आठ हजार रन

भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में आठ हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले भारत के पांचवें और विश्व के 23वें बल्लेबाज बन गए हैं।

आस्ट्रेलिया के साथ जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को सहवाग ने यह उपलब्धि हासिल की. सहवाग को आठ हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 20 रन की जरूरत थी. इससे पहले, सहवाग ने 92 टेस्ट मैचों में 7,980 रन बनाए थे जिनमें 22 शतक शामिल हैं. सहवाग इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 67 रन बनाकर आउट हुए.

अपना 93वां टेस्ट मैच खेल रहे सहवाग से पहले जिन भारतीय बल्लेबाजों ने आठ हजार या इससे अधिक रन बनाए हैं उनमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और वी.वी.एस. लक्ष्मण का नाम शामिल है. तेंदुलकर, द्रविड़ और लक्ष्मण इस टेस्ट मैच में खेल रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सहवाग के नाम 240 मैचों में 8,025 रन दर्ज है जिनमें 15 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh