भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर मुक्त बांड जारी करेगा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपनी मुख्य विकास परियोजनाओं की आंशिक धनापूर्ति के लिए कर मुक्त बांड जारी करेगा.

और इससे वह बाजार से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा.

एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी. बांड का अंकित मूल्य 1000 रुपये होगा. अधिकारी ने कहा कि एनएचएआई का बांड 28 दिसम्बर को खुलेगा और 11 जनवरी 2012 को बंद होगा.

कर मुक्त अपरिवर्तनीय बांड 10 साल और 15 सालों की अवधि के होंगे और इस पर किए गए निवेश पर क्रमश: 8.20 फीसदी और 8.30 फीसदी वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

योजना के पहले चरण के मुताबिक पहले 5000 करोड़ रुपये के बांड जारी किए जाएंगे, लेकिन यदि इससे अधिक राशि के बांड के लिए आवेदन आएंगे, तो अधिकतम 10 हजार करोड़ रुपये तक के बांड जारी किए जा सकते हैं. बांड को तीन रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल, केयर और फिच ने एएए की रेटिंग दी है.

बांड को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी सूचीबद्ध कराने की योजना है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh