लोकपाल विधेयक पर संसद पर दबाव बनाना ठीक नहीं है : पृथ्वीराज चव्हान

अन्ना हजारे के अनशन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हान ने कहा कि संसद पर दबाव बनाना ठीक नहीं है.

लोकपाल विधेयक को लेकर अन्ना हजारे के तीन दिवसीय अभियान की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि क्या संसद पर ‘दवाब’ बनाना सही है ऐसे समय जब विधेयक पर चर्चा चल रही है.

एक कार्यक्रम से इतर चव्हान ने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि एक लोकतंत्र में केवल संसद ही विधेयक पारित करवाने का अधिकारी है.’’

उन्होंने कहा कि हजारे को दो-तीन दिन तक और इंतजार करना चाहिए था चूंकि संसद में इस चर्चा हो रही है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh