लखनऊ में बंद कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश

लखनऊ में बंद कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है लेकिन इस बीच धूप खिलने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं.
मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था.

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभों और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में धूप खिलने से लोगों को दिन में सर्दी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन रातें बहुत सर्द होंगी.

उधर पिछले करीब एक सप्ताह से बंद लखनऊ के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश दिए गए हैं.
जिला प्रशासन ने स्कूलों को फिलहाल सुबह नौ बजे से खोलने के आदेश दिए हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:15 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh