गणित में माहिर होते हैं डाकिए के रूप में काम करने वाले कबूतर

कभी डाकिए के रूप में काम करने वाले कबूतर गणित में भी बड़े माहिर होते हैं.

संख्याओं को समझने में वे बंदरों जितने ही समझदार होते हैं.

न्यूजीलैंड की ओटागो यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया कि कबूतरों में शानदार गणितीय क्षमता होती है और वे नंबर जैसी चीजों तथा क्र व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं .

यह चौंकाने वाला है क्योंकि अब तक यही पता था कि यह खासियत केवल बंदरों में होती है .

पिछले अध्ययनों में पता चला था कि पशु पक्षियों..मधुमक्खी से लेकर चिम्पाजी तक खाद्य वस्तुओं के जरिए प्रोत्साहित किए जाने के साथ प्रशिक्षण पाने पर गिनती सीख सकते हैं .

नए अध्ययन के परिणाम साइंस पत्रिका में छपे हैं . अनुसंधानकर्ता कबूतरों को गणित के बारे में संक्षिप्त नियम समझाने में भी सफल हो गए.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:17 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh