भारत के उच्चायुक्त शरत सभरवाल ने गृहमंत्री रहमान मलिक से मुलाकात की
ताजा खबरें, दुनिया 1:19 pm
मुलाकात में सभरवाल ने मुम्बई हमले और एक न्यायिक आयोग के भारत दौरे पर जाने के बारे में चर्चा की है.
पाकिस्तानी समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' के मुताबिक दोनों के बीच सोमवार को चर्चा हुई. भारत ने पांच नवम्बर को एक न्यायिक आयोग को भेजने के पाकिस्तान के फैसले का स्वागत किया था.
नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने भारतीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम से मुलाकात कर मुम्बई हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए एक न्यायिक आयोग को भारत भेजने की इच्छा जाहिर की थी.
सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आयोग हमले के दौरान पकड़े गए एक मात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब का इकबालिया बयान दर्ज करने वाले मुम्बई के मुख्य दंडाधिकारी आरवी सावंत वाघले और अधिकारी रमेश महाले का बयान दर्ज करे.
