राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला मुक्केबाजी भी शामिल की गयी
अन्य खेल, खेल, ताजा खबरें 8:14 pm
मुक्केबाजी को तीन वज़न वर्गों को शामिल किया गया है.
सेंट किट्स में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के आम सभा की बैठक में भविष्य में होने वाले इन खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल करने का एतिहासिक फैसला लिया गया.
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के सह सचिव जे कोवली ने बताया कि 2012 लंदन ओलम्पिक खेलों में में महिला मुक्केबाजी को शामिल किये जाने के निर्णय के बाद यह फैसला लिया गया.
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा चिंग वू ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल किये जाने का स्वागत किया है.
वू ने कहा दुनिया भर में हजारों महिला मुक्केबाज इस फैसले से काफी प्रसन्न होंगी.
अगले राष्ट्रमंडल खेल 2014 में ग्लासगो (स्काटलैड) में आयोजित किये जाएगें.

