जनता से बदलाव के लिए पांच साल का समय मांगा राहुल गाँधी ने

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शाहजहांपुर में गुरुवार को जनता से सूबे में बदलाव के लिए पांच साल का समय मांगा.

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर उत्तर प्रदेश को विकास में पीछे धकेलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने गुरुवार को जनता से सूबे में बदलाव के लिए पांच साल का समय मांगा.

उत्तर प्रदेश में पांच दिवसीय जनसम्पर्क अभियान के तीसरे दिन शाहजहांपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा, पिछले 22 साल से आपके हाथ बंधे हैं. आपकी सरकारों ने आपको बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा नहीं दी. उन्हें (सपा, भारतीय जनता पार्टी, बसपा) आपने 22 साल दिए, हमें सिर्फ पांच साल दीजिए.. हम दिखाएंगे कि विकास क्या होता है.पांच साल में उत्तर प्रदेश को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली की तरह बदल देंगे. 10 साल में आप उत्तर प्रदेश को पहचान नहीं पाएंगे.

राहुल ने कहा, ‘हमारी नीयत साफ है.. हम उत्तर प्रदेश को बदलना चाहते हैं. सूबे को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हम आपके हाथ खोलना चाहते हैं, जो 22 साल से बंधे हैं. आप सत्ता में बदलाव लाएं और उत्तर प्रदेश को बदलें.’

लोगों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने का आह्वान करते हुए राहुल ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता उत्तर प्रदेश को बदल देगी. आपने पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र को बदला है. जिस दिन आपके हाथ खुल गए.उस दिन उत्तर प्रदेश को कोई नहीं रोक सकता.

मायावती सरकार पर केंद्र से भेजे धन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, ‘हजारों करोड़ रुपए बुंदेलखंड के विकास के लिए भेजे गए, लेकिन सारा पैसा गायब हो गया. किसके हाथ में गया? उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के हाथ में. ये सिर्फ बुंदेलखंड का हाल नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश की यही स्थिति है.’

उन्होंने कहा, सरकार का काम होता है कि वह विकास लाए, सड़कें, स्कूल, अस्पताल, बिजलीघर बनाए. लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं है. यहां सड़क तीन महीने के लिए बनती है. तीन महीने बाद सड़क कम गड्ढ़े ज्यादा नजर आते हैं.

अंग्रेजी और कम्प्यूटर को लेकर मुलायम सिंह पर निशाना सधते हुए राहुल ने कहा, सपा अध्यक्ष नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चे अंग्रेजी पढ़ें और कम्प्यूटर चलाएं. तो फिर उन्होंने अपने बेटे अखिलेश को अंग्रेजी क्यों पढ़ाई.. कम्प्यूटर चलाना क्यों सिखाया? दुनिया कम्प्यूटर की तरफ जा रही है. वह भविष्य की नहीं सोचते.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh