बिहार के पूर्वी चम्पारण से छह संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चम्पारण से पुलिस ने छह संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना क्षेत्र से दो महिलाओं समेत छह संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किये गये हैं.

राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि इनके पास से दो देसी पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी. गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनसे मिली सूचनाओं के आधार पर छापामारी अभियान चला रही है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh