चुनावों के दौरान आयोग रखेगा टीम अन्ना और सहयोगियों पर नजर
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 4:44 pm
एक पार्टी विशेष के खिलाफ अभियान का मुद्दा औचित्य का मुद्दा बन सकता है.
कुरैशी ने कहा, ‘टीम अन्ना पर उसी तरह नजर रखी जाएगी जैसे किसी भी अन्य व्यक्ति पर. अब तक उन्होंने चुनाव सम्बंधी किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है. उन्होंने यह नहीं कहा है कि 'एक्स' पार्टी के बजाय 'वाई' को वोट दें. उन्होंने केवल यह कहा है कि वे एक विशेष पार्टी का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने हालांकि किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है, लेकिन हमने उन्हें बताया है कि उनके खिलाफ औचित्य का मामला बन सकता है.’
मणिपुर, पंजाब, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा के लिए 28 जनवरी से तीन मार्च, 2012 के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं.
कुरैशी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है और सत्तारूढ़ गंठबंधन के कुछ नेता अन्ना का लोकपाल बिल के प्रस्ताव को लेकर विरोध कर रहे हैं.
ऐसा प्रेतीत होता है कि कुरैशी का यह बयान कहीं सत्तारूढ़ पार्टी की बातों से प्रेरित तो नही है.
