संसद की बैठक में लोकपाल बिल के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 10:43 am
अन्ना के मंच पर लोकपाल के मुद्दे पर विपक्ष की एकजुटता से सरकार भी दबाव में है और इसका असर सोमवार को संसद में दिख सकता है.
अन्ना हजारे बिल के दायरे में प्रधानमंत्री और ग्रुप सी कर्मचारियों को लाने समेत अपनी कई मांग पर अड़े हुए हैं.
वहीं सरकार खुद के तैयार बिल को पास कराना चाहती है.
सरकार ने साफ कर दिया है कि लोकपाल बिल पास कराने के लिए संसद के मौजूदा सत्र को बढ़ाया नहीं जाएगा.
संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने कहा है कि जो कुछ होना है इसी सत्र के लिए तय वक्त में ही होगा.
जहां एक ओर अन्ना कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं वहीं कांग्रेस ने भी टीम अन्ना पर हमले तेज कर दिए हैं.
पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने अन्ना हजारे पर संसद का अपमान करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि लोकपाल कानून संसद में बनेगा न कि जंतर-मंतर पर.

