गाजियाबाद : अन्ना हजारे का दो दिनों का सम्मेलन आज से

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुंकार भरने के बाद अन्ना हजारे आज गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जान फूकेंगे.

गाजियाबाद में दो दिनों का सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहा है. ये सम्मेलन स्थानीय मेवाड़ इंस्टीट्यूट में हो रहा है.

अन्ना के एक दिन के सांकेतिक अनशन के दौरान मिले राजनीतिक समर्थन से टीम अन्ना काफी उत्साहित है. अन्ना ने कहा है कि अगर सरकार एक मजबूत लोकपाल कानून नहीं बनाती है तो जेल भरो आंदोलन शुरू होगा.

अन्ना सोमवार को गाजियाबाद में वालंटियर्स की एक सभा को संबोधित करेंगे. ये सभा दो दिन चलेगी.

इससे पहले रविवार को अन्ना ने जंतर-मंतर पर एक दिन का अनशन किया.

अन्ना के मंच पर कांग्रेस को छोड़कर कई पार्टियों के सांसद पहुंचे और सरकार पर हमला किया.

अन्ना हजारे ने भी मंच से प्रधानमंत्री, राहुल गांधी और पी चिदंबरम पर निशाना साधा. अन्ना हजारे ने कहा कि अब प्रधानमंत्री निर्णय करने की स्थिति में भी नहीं हैं.

अपने अनशन से अन्ना ने सरकार को जता दिया कि जनलोपाल बिल को पास कर दे नहीं तो फिर 27 दिसंबर को रामलीला मैदान में अपनी मांगों के साथ और अपने समर्थकों के साथ जुटेंगे.

अन्ना और विपक्षी पार्टियों के तेवर का असर सोमवार को संसद में भी दिखाई दे सकता है.

Posted by आवाज़ इंडिया at 10:41 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh