अन्ना के अनशन का आँखों देखा हाल _ लाईव अपडेट
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 2:22 pm
मुंबई।मुबंई के एमएमआरडीए मैदान पर अन्ना का अनशन शुरू हो गया है। अन्ना मंच पर अनशन पर बैठे हैं। दिन के बढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ भी एमएमआरडीए मैदान पर बढ़ने लगी है। अन्ना ने अपना अनशन सुबह 11 बजे शुरू कर दिया है। ये अनशन तीन दिनों तक चलेगा।आज अनशन पर बैठने से पहले अन्ना हजारे जुहू चौपाटी पहुंचे और उन्होंने गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्ना के साथ संतोष हेगडे, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे।
लाईव अपडेट
- 19:11 : सूत्रों के हवाले से खबर, लोकपाल बिल पर 9 बजे होगी वोटिंग
- 19:10 : यशवंत सिन्हा ने कहा, सरकार ने कहा उनकी योजनाएं लोगों पर केंद्रित हैं, जबकि आपकी योजनाएं भ्रष्टाचार केंद्रित हैं.
- 19:04 : उन्होंने कहा, सरकार सहमति बनाना नहीं चाहती.
- 19:03 : यशवंत सिन्हा ने कहा, इसी मौजूदा सरकार के दो सम्मानित सदस्य जेल में हैं.
- 19:03 : उन्होंने कहा, केंद्र सरकार लोकपाल बिल में जानबूझकर पेचीदा मुद्दे लेकर आई है ताकि ये पारित न हो
- 19:02 : यशवंत सिन्हा ने कहा, मौजूदा सरकार सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री की सबसे भ्रष्ट सरकार है
- 18:53 : सुषमा स्वराज ने कहा, सरकार कमजोर लोकपाल विधेयक लेकर आयी है. यह देश में विभाजन का नया बीज बोने का काम करेगा.
- 18:42 : अन्ना ने कहा, पिछले 35 वर्षों में मैं अपने परिवार के पास नहीं गया, अब तो समूचा देश ही मेरा परिवार है.
- 18:41 : उन्होंने कहा, मैंने किसी से कुछ लिया नहीं. मेरे पास एक थाली है, एक बिस्तर है और एक मंदिर के भीतर सोने के लिए थोड़ी जगह मिल जाती है.
- 18:41 : अन्ना हजारे ने कहा, मैं इधर पांच साल से भ्रष्टाचार के लिखाफ लगातार लड़ता रहा हूं.
- 18:36 : सर्द हवाओं को धता बताते हुए जम्मू में भी लोगों ने अन्ना के समर्थन में तीन दिन का धरना प्रदर्शन शुरू किया.
- 18:28 : हालांकि शांतचित्त दिख रहे अन्ना ने हाथ हिलाते हुए ‘नहीं’ का इशारा किया
- 18:28 : किरण बेदी ने मौजूद भीड़ से कहा, अन्ना अस्वस्थ हैं. क्या आप उनसे उपवास वापस लेने की अपील करेंगे. जवाब में भीड़ ने जोर से ‘हां’ कहा
- 18:26 : तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद अन्ना अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने आज अपने करीबी सहयोगियों के अनुरोध के बावजूद अनशन छोड़ने से इनकार कर दिया है.
- 18:23 : फांसी घर है लोकपाल बिल: लालू
- 18:22 : लालू ने कहा, व्यवस्था बदलने वाले अन्ना कौन...
- 18:20 : उन्होंने कहा, सीबीआई को द्रौपदी मत बनाओ.
- 18:16 : लालू ने कहा, द्रौपदी के पांच पति थे, सीबीआई के नौ पति होंगे.
- 18:13 : उन्होंने कहा, लोकपाल सबसे लिए डेथ वारंट है.
- 18:11 : लालू यादव ने कहा, अन्ना हजारे संसद को डरा रहे हैं.
- 18:10 : उन्होंने कहा, अन्ना के स्वास्थ्य के लिए समिति बनानी होगी.
- 18:08 : लालू यादव ने अन्ना हजारे के स्वास्थ्य पर टिप्पणी की.
- 18:06 : किरण बेदी कल दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करेंगी.
- 18:00 : गुरुदास दास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान राजनीतिक था.
- 17:59 : उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री बहस के बीच में क्यों बोले, उन्हें अंत में बोलना चाहिए था
- 17:58 : गुरुदास दास गुप्ता ने प्रधानमंत्री के भाषण पर आपत्ति जताई
- 17:54 : प्रधानमंत्री ने कहा, पूरा देश हमारी ओर देख रहा है. लोकपाल के जरिए हम करप्शन के लड़ने को प्रतिबद् हैं.
- 17:42 : भोपाल के एक फ्यूजन बैंड ने लोकपाल को लेकर एक गीत बनाया है, इस गीत के जरिए लोगों में जनलोकपाल का संदेश पहुंचाया जा रहा है.
- 17:41 : अन्ना हजारे के तीन दिवसीय अनशन के समर्थन में मंगलवार को पटना में भी लोग धरने और अनशन पर बैठ गए
- 17:36 : केजरीवाल ने कहा, सरकार की मंशा नहीं है कि देश में मजबूत लोकपाल आए.
- 17:33 : अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर मुंबई में एयरटेल सेवाएं अचानक बंद करवाने का आरोप लगाया है
- 17:30 : रजनीकांत ने इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के सदस्यों को तीन दिवसीय भूख हड़ताल के लिए अपना चेन्नई स्थित 'राघवेन्द्र कल्याण मण्डपम' मुहैया कराया है.
- 17:28 : तमिलनाडु के सुपर स्टार रजनीकांत भी अन्ना के आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं.
- 17:26 : उन्होंने कहा, जनसंसद का स्थान सबसे ऊपर हैं. जनता से पूछ कर ही कानून बने.
- 17:25 : मुझे मौत का डर नहीं है. मुझे देश के लिए ही जीना मरना है: अन्ना
- 17:23 : अन्ना ने कहा, सारा देश मेरा परिवार है और मुझे लोगों से ऊर्जा मिल रही है.
- 17:21 : अन्ना ने कहा, सांसद और विधायक हमारे सेवक हैं. देश की मालिक जनता है.
- 17:17 : सीबीआई पर किसी की दखल नहीं हो-अन्ना
- 17:16 : लोकपाल के बाद राइट टू रिजेक्ट-अन्ना
- 17:16 : पांच राज्यों में प्रचार करूंगा-अन्ना
- 17:13 : संसद में 150 सांसद दागी-अन्ना
- 17:13 : टीम अन्ना के चंदे पर भी नजर नहीं रखेगा चुनाव आयोग
- 17:11 : भ्रष्टाचार पर देश गुस्से में-अन्ना
- 17:08 : चुनाव आयोग ने दी सफाई टीम अन्ना पर नहीं रखेगा नजर
- 17:05 : सीबीआई में किसी सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए लेकिन साथ ही वह जवाबदेही से मुक्त भी नहीं होनी चाहिए : मनमोहन
- 17:05 : लोकायुक्त के प्रावधान को भी सदस्यों को मंजूरी देनी चाहिए क्योंकि भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार होता है, चाहे वह राज्यों में हो या केन्द्र में : मनमोहन
- 17:04 : दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दल इस विधेयक को लोकसभा में पारित कराने में सहयोग करें : मनमोहन
- 17:03 : मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में हमने देखा है कि भ्रष्टाचार को लेकर जन आक्रोश कैसे उभरा है.
- 17:03 : लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने से पहले व्यापक सलाह मशविरा किया गया : मनमोहन
- 15:36 : जदयू नेता शरद यादव ने लोकपाल में अल्पसंख्यकों की भागीदारी के कांग्रेसी प्रस्ताव का समर्थन किया है.
- 15:12 : सिब्बल ने चेतावनी दी कि अगर विधेयक पारित नही हुआ तो इसका विरोध करने वालों को देश माफ नही करेगा.
- 15:12 : कपिल सिब्बल ने कहाकि भाजपा को लोकपाल बिल से कोई मतलब नहीं सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है.
- 15:05 : इस धरने में कर्मचारी से लेकर कारोबारी व बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक शामिल हुए.
- 15:05 : अन्ना को देश भर से समर्थन मिल रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों ने धरना शुरू किया.
- 14:03 : हजारे ने ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिन्दाबाद’ के नारों के साथ अपना अनशन शुरू किया.
- 14:03 : एमएमआरडीए मैदान समर्थकों की हर्ष ध्वनि ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा.
- 13:46 : लोकपाल विधेयक के भविष्य के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहाकि वह संसद में इसके पारित होने को लेकर आश्वस्त हैं.
- 13:02 : सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय ने भी मंगलवार को लोकपाल विधेयक की जमकर आलोचना की है.
- 13:02 : अन्ना पक्ष ने कहाकि सरकार के साथ बातचीत का विकल्प खुला है.
- 13:01 : यशवंत सिन्हा ने कहाकि हम ऐसा विधेयक नहीं बना सकते जो संविधान के खिलाफ हो.
- 13:01 : यशवंत सिन्हा ने कहा कि हम सब कुछ जानते हुए और जानबूझकर असंवैधानिक कार्य नहीं कर सकते.
- 13:00 : वही दूसरी तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने लोकपाल विधेयक को असंवैधानिक बताया है.
- 12:59 : भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल के गठन के लिए ‘लोकपाल बिल' पर मंगलवार को लोकसभा में बहस शुरू हो गई.
- 11:06 : दिग्विजय सिंह के आरोप पर संजय सिंह ने कहा, ‘हम निर्दयी नहीं बल्कि सरकार निर्दयी हो रही है.
- 11:05 : भूषण ने कहाकि लोकतंत्र का मतलब है कि जनता की भावनाओं के मुताबिक सरकार कदम उठाए और कानून बनाएं.
- 11:04 : प्रशांत भूषण ने कहाकि उससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा.
- 11:04 : अन्ना पक्ष के प्रमुख सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार जो लोकपाल विधेयक ला रही है वह कमजोर है.
- 10:22 : अमेठी ओर रायबरेली में भी अन्ना समर्थकों का धरना शुरू हो गया है.
- 10:12 : सुरक्षा काफी सख्त है
- 10:11 : अनशन स्थल एमएमआरडीए मैदान जा रही है अन्ना टीम.
- 10:10 : ध्यान से उठे अन्ना हजारे.
- 10:06 : अन्ना के साथ केजरीवाल और किरन बेदी भी हैं.
- 10:05 : और उसके बाद उनकी प्रतिमा के सामने बैठ गए हैं.
- 10:05 : अन्ना हजारे ने जुहू बीच पर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा का नमन किया.
- 9:54 : जुहू बीच पर अन्ना हजारे का काफिला पहुंच गया है.
- 9:50 : ऐसा लगता है कि कुछ लोगों को अन्ना का आंदोलन पंसद नहीं आ रहा है.
- 9:43 : अन्ना के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है.
- 9:42 : कुछ लोगों ने अन्ना को काले झंड़े दिखाए.
- 9:42 : बांद्रा में अन्ना का विरोध किया जा रहा है.
- 9:37 : अन्ना हजारे जुहू की तरफ निकल पड़े.
- 9:37 : अन्ना हजारे का काफिला गेस्ट हाऊस से निकला.
- 9:13 : वैसे आपको बता दें की सुबह से अन्ना ने कुछ भी नहीं खाया है.
- 9:09 : जुहू बीच पर भी अन्ना के समर्थक उनका इंतजार कर रहे हैं
- 9:08 : एमएमआरडीए मैदान पर देश के कोने-कोने से समर्थक पहुंच रहे हैं.
- 9:07 : बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनसे आर्शीवाद लेकर अनशन की शुरूआत करेंगे.
- 9:06 : बापू की प्रतिमा जुहू बीच पर है.
- 9:06 : अन्ना अपना अनशन शुरू करने से पहले बापू की प्रतिमा के दर्शन को जाएंगे.
- 9:04 : तबीयत नासाज है इसलिए आराम फरमा रह हैं.
- 9:04 : अन्ना मुंबई पहुंच गए हैं.

