अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खोजा छोटा "ब्लैक होल"
ताजा खबरें, विज्ञान 4:36 pm
ह्यूंस्टन में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों सोमवार को रहस्यों से पर्दा उठाते हुए कहा कि यह अपनी तरह का अनोखा ब्लैकहाल है. वैसे तो ब्लैकहाल का पता मात्र उसके गुरुत्वाकर्षण को अनुभव करके ही लगाया जा सकता है. लेकिन इस छोटे से ब्लैकहाल से निकल रहा प्रकाश और हलचल ने ही इसे दूसरों से अलग बनाया है.
नासा के रोसी एक्स-रे टाइमिंग एक्सप्लोरर आरएक्सटीई ने इसके अंदर से आ रही एक्स-रे किरणों का पता लगाया. खगोलविदों की एक टीम ने इन एक्स-रे किरणों के एक विशिष्ट पैटर्न की पहचान करते हुए इनका नाम 'हर्टबीट' रखा है.
इससे पता चला है कि हमारे अंतरिक्ष में एक ऐसा ब्लैकहाल भी है, जो सामान्य तारे की तरह सांस ले रहा है. इसमें से निकलने वाली रोशनी आस-पास के तारों से प्राप्त तत्वों के संचित होने से पैदा हो रही है. नासा की चंद्र एक्स-रे प्रयोगशाला की इस खोज से पता चला है कि कोई ब्लैकहाल अपने युवावस्था में कितने आक्रामक तरीके से विकास करता है.
सामान्यत: ब्लैकहाल का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश समेत कुछ भी इसके आकर्षण से बच नहीं पाता है. इसमें वस्तुएं गिर तो जाती है, लेकिन कुछ भी बाहर नहीं आ सकता है. यह अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश को भी पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है, जिसमें से कुछ भी प्रतिबिंबित नहीं हो पाता है. इस वजह से इसकी तस्वीर लेना भी संभव नहीं होता है. ब्लैकहाल सूरज से भी बड़े तारों को निगल सकता है.

