कड़ाके की ठंड से बचने के लिए न ले शराब का सहारा

अचानक शुरू हुई कड़ाके की ठंड में उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी से पीड़ित लोग थोड़ा एलर्ट रहें।

ऐसे लोग शरीर को गर्म रखने के लिये दो पैग व्हिस्की या रम से दूर ही रहें तो उनकी सेहत के लिये अच्छा है.

इस दौरान खान पान का तो बहुत ही ध्यान रखें और क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही उनके लिये परेशानी का सबब बन सकती है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पर मजबूर कर सकती है.

डाक्टरों का मानना है कि इस समय पड़ रही ठंड उच्च रक्तचाप के मरीजों तथा दिल की बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिये परेशानी का कारण बन सकती है, इस लिये सर्दी से तो बचाव करें ही साथ ही साथ खान पान पर भी ध्यान दें और तेल और मक्खन से बने खादय पदार्थ से पूरी तरह बचें.

उनका कहना है कि इसके अलावा इस मौसम में शराब का इस्तेमाल तो कतई करें क्योंकि व्हिस्की और रम के दो पैग उस समय तो उनकी ठंड कम कर देंगे लेकिन इससे उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाएगा और ब्लड शुगर में भी अचानक बढ़ोत्तरी हो जाएगी. इस मौसम में ऐसे रोगी एक बार अपने डाक्टर से मिल कर अपनी दवाओं पर जरूर चर्चा कर लें, ऐसा करना उनके लिये लाभप्रद ही होगा और हो सके तो डाक्टर के संपर्क में लगातार रहें .

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) के कार्डियोलोजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुदीप कुमार ने एक विशेष बातचीत में बताया कि सर्दियां बच्चों और बुजुर्ग के लिये तो खतरनाक होती ही हैं लेकिन उन लोगों के लिये सबसे अधिक परेशानी का कारण बनती हैं जो कि उच्च रक्तचाप के मरीज हो या दिल की किसी बीमारी से पीड़ित हो .

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh