दिल्ली : 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मना लोगो का क्रिसमस
एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 4:39 pm
यह सामान्य से दो डिग्री कम था. मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलेगी.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, ‘सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 400 मीटर रह गई.’
राजधानी में आर्द्रता अधिकतम 93 फीसदी एवं एवं न्यूनतम 33 फीसदी के बीच रही. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है.
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

