आज का राशिफल : 02 जनवरी, 2012

मेष( Aries) : आज का दिन कारोबार में फायदेमंद है। कुछ जरूरी कामों में रुकावटें दूर होंगी। दोपहर तक किसी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के सामने अपनी इमेज बनाने के लिए आप उनकी मदद करेंगे। किसी करीबी की समस्या को सुलझाने के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है।

वृष(Taurus): आज का दिन संबंधों में सावधानी से आगे बढ़ने का है। आपके सामने आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। प्यार के मामले में थोड़ा धैर्य रखना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट में अगर रुचि है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात पर लंबी बहस हो सकती है।

मिथुन(Gemini): आज कोई नया काम मिल सकता है। पैसों का लाभ हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। घर से जुड़ी टेंशन खत्म होती नजर आएगी। किसी नए सौदे या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का सौदा फाययदेमंद साबित हो सकता है। शाम तक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे खुशी होगी। मोहब्बत से जुड़ी प्रॉब्लम शाम तक हल हो जाएगी। काम में मन लगेगा।

कर्क(Cancer): दिन कुछ धीमा है। आसपास की यात्रा के प्लान बनेंगे लेकिन जल्दबाजी न दिखाएं। उन्हें कुछ दिन तक के लिए टालने में भलाई है। ज्यादा भाग-दौड़ आज न करें तो अच्छा होगा। पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगाना होगा। किसी अफवाह को सुनकर थोड़ी देर के लिए दिमाग में टेंशन हो सकती है। किसी कानूनी दांव-पेंच में भी उलझ सकते हैं।

सिंह(Leo): दिन सावधानी से चलने-फिरने का है। बिजनेस के मामले में जो भी फैसला करें, धीरज के साथ करें। जल्दबाजी में कोई नुकसान हो सकता है। किसी अनजान पर अचानक विश्वास न करें। कुछ लोग आपके पास नए आइडिया लेकर आएंगे। उन्हें ध्यान से सुनें, क्या पता कोई आइडिया आपके लिए अच्छा हो। कानूनी मसलों पर किसी अनुभवी से सलाह लें।

कन्या(Virgo): दिन सामान्य दिनों की तरह ही गुजरेगा। प्यार के किसी नए मामले में खुद को न उलझाएं। पहले सामने वाले के बारे में अच्छी तरह से जान लें। पैसे के मामले में आपकी पोजिशन ठीक रहेगी। जमीन-जायदाद के मामले को पुख्ता बनाने के लिए कदम उठाने होंगे। बुजुर्गों को चुस्ती-फुर्ती का अहसास होगा।

तुला(Libra): आर्थिक मामले संकोच से भरे होंगे। परिवार की उम्मीदों और आशाओं का ध्यान रखें। प्यार के मामले में अपने विरोधियों और दुश्मनों से सावधान रहें। शाम का अधिकतर समय घर पर आलस में ही बीत जाएगा। नई मैगजीन या किताबें पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। संतान के बारे में हो रही चिंता कुछ दूर होगी। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे।

वृश्चिक(Scorpio): फाइनैंस के मामले में दिन अच्छा है। धन का लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आप पर दबाव डालने की कोशिश करेंगे लेकिन सूझबूझ के जरिए आप उन्हें इंप्रेस कर देंगे। शाम को घूमने का प्लान बना सकते हैं। खाने-पीने का खास ध्यान रखें। उधार न दें, तो अच्छा होगा। सट्टेबाजी से खुद को दूर रखें।

धनु(Sagittarius): आज का दिन कारोबार के लिए दिलचस्प है। सुबह से ही आपको अपना काम निपटाने की जल्दी रहेगी। नए प्रोजेक्टस के बारे में अनुभवी लोगों से डिस्कशन होगा। प्यार के सिलसिले में आपको भाग-दौड़ करनी होगी। शाम को लवर के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। मेहनत और लगन का अच्छा रिजल्ट पाने के लिए कोई नया प्लान बनाना होगा।

मकर(Capricorn): कामकाज में दिन साधारण है। किसी दोस्त के सपोर्ट से तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्यार के मामले में जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी से जुड़ी टेंशन कम होगी। बुजुर्ग सदस्यों से बहस न करें। दोस्त आज आपके मामलों में कुछ ज्यादा ही रुचि दिखाएंगे।

कुंभ(Aquarius): आज का दिन रचनात्मक है। नए प्रोजेक्ट को लेकर भाग-दौड़ करने से फायदा हो सकता है। टेंशन से बचें। आगे बढ़ने के कई मौके आपके पास आएंगे इसलिए चूकें नहीं, उनका फायदा उठाएं। अपने टैलंट को दिखाने का मौका मिलेगा। ऑपोजिट सेक्स के प्रति आकषिर्त होंगे। जरूरी कागजातों और अकाउंटस का काम रुटीन निपटा लें।

मीन(Pisces): आज आप बहुत बिजी रहेंगे। सुबह से ही अपने टाइम का उचित उपयोग करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में रूटीन काम पूरे कर लेंगे। अपने और बच्चों के फ्यूचर को सुरक्षित बनाने की दिशा में कुछ सफलता मिलेगी। खाने पर कंट्रोल के कारण दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। हो सके, तो होटेल का खाना अवॉइड करें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh