शिमला की रहने वाली शिप्रा खन्ना बनी 'मास्टरशेफ इंडिया 2' की विजेता
ताजा खबरें, मनोरंजन 11:24 am
शिप्रा रविवार रात रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया 2' की विजेता बन गईं. 29 वर्षीया शिप्रा ने जोसेफ रोजारियो (सिलीगुड़ी) और सलमा शाजिया फातिमा (बेंगलुरू) को पराजित कर इस खिताब पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार और रविवार को प्रसारित किया गया जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार अतिथि जज की भूमिका में थे. रोजारियो शनिवार को ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए जबकि रविवार को सलमा और शिप्रा के बीच फाइनल हुआ प्रतिभागियों ने 100 लोगों को खाना परोसा और उनके वोट के आधार पर विजेता की घोषणा की गई.
शिप्रा को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, स्टार प्लस पर एक कार्यक्रम करने और लंदन घूमने के लिए तीन रात और चार दिन का पैकेज दिया गया.
दूसरे स्थान पर रहने वाली सलमा को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया जिसे उसने पूर्व प्रतिभागी विजयलक्ष्मी और राजेंद्र नारायण के साथ साझा करने की इच्छा जताई.

