ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं सचिन तेंदुलकर

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर तेंदुलकर मेनिया चढ़ा हुआ है. सभी अखबार दूसरे टेस्ट से पहले सचिन तेंदुलकर की तैयारियों की सुर्खियों से भरे पड़े हैं.

एससीजी मैदान भारतीय मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर का भारत के बाहर पसंदीदा मैदान है और ये अखबार इस चर्चा से भरे पड़े हैं कि यह भारतीय बल्लेबाज अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक इसी मैदान पर लगायेगा.

एससीजी पर तेंदुलकर का औसत 221 है. उन्होंने इस मैदान में महज चार टेस्ट में नाबाद 241 रन के सर्वाधिक स्कोर से एक दोहरा शतक और दो शतक जमाए हैं. मीडिया में तेंदुलकर के इस ऐतिहासिक मैदान पर 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा करने की चर्चा चल रही है.

स्थानीय मीडिया तेंदुलकर के 12 वर्षीय बेटे अर्जुन से भी काफी प्रभावित है जिन्होंने अपने पिता के साथ नेट पर कुछ समय बिताया.

‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने लिखा है कि तेंदुलकर को नेट पर देखकर लगता है कि उत्कृष्ठता कितनी मुश्किल से हासिल की जाती है. कुछ भी चीज बिना प्रयास के नहीं हासिल की जा सकती है, कोई चूक नहीं छोड़ी जाती. हर एक्शन जिम्मेदाराना है. हमेशा कुछ सीखने की गुंजाइश होती है और हमेशा अतिरिक्त प्रयास किया जाता है.

मेलबर्न में हुए पहले टेस्ट में भारत को 122 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने तंदुलकर को आउट किया.

‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने लिखा है कि तेंदुलकर ने अपनी समस्याओं को दूर करने के लिये नेट पर विशेषज्ञों के साथ एक घंटा बिताया. वह पूरे घंटे बल्लेबाजी करता रहा. दो विशेषज्ञ और एक स्टाफ गेंदबाज उन्हें 15 मीटर से गेंदबाजी करता रहा.

स्थानीय मीडिया ने अर्जुन तेंदुलकर के बारे में लिखा कि वह भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान नेट पर अपने अभ्यास का लुत्फ उठा रहे थे.

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ ने लिखा है कि टेस्ट क्रिकेट के सर्वाधिक रन बटोरने वाले महान खिलाड़ी का बेटा अर्जुन तेंदुलकर पहले ही महान खिलाड़ी के बेटे को मिलने वाले ध्यान आकर्षण का आदि हो चुका है.

अन्य अखबारों ने तेंदुलकर की विनम्रता के बारे में लिखा है कि जिसमें मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी जैसे सुनील गावस्कर, शेन वार्न, ब्रायन लारा, इयान बाथम, गैरी कर्स्टन, महेंद्र सिंह धोनी और जहीर खान की बतायी गयी बातें शामिल थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:25 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh