आज का राशिफल : 03 जनवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:27 am
वृष( Taurus): - आज रिलैक्स करने का दिन है। मौज मस्ती के लिए भी काफी अच्छा दिन है। आपके उत्साह में बढ़ोतरी होती जाएगी। मामला ऑफिस का हो या फिर प्यार का आज आप अपने दिल की ही सुनेंगे। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां जाना अच्छा लगेगा जहां आमतौर पर आपको जाने का मौका नहीं मिलता। गेट - टू - गेदर घर पर ही रख लें।
मिथुन( Gemini): - आज का दिन फाइनैंशली काफी स्ट्रॉङ्ग रहेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में दिन अच्छा है। रेग्युलर इनकम के अलावा कुछ और पैसा कमाने का मौका मिलेगा। रोजमर्रा की जरूरतों पर कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की पुरानी कानूनी उलझन सुलझने की खबर मिलेगी। प्रेमी के व्यवहार और पर्सनैलिटी में थोड़ा बदलाव अनुभव करेंगे।
कर्क( Cancer): - आज का दिन बड़ी सफलता का सूचक है। कोई नई बिजनस डील आपको पैसा कमाकर देगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे। छोटा-मोटा तोहफा भी बड़ा काम कर सकता है। हेल्थ का ख्याल रखें। ऑफिस में किसी प्रॉब्लम के बारे में चर्चा करना जरूरी हो जाएगा। अपनी स्थिति साफ कर दें। अपने विरोधियों को सिर उठाने का मौका न दें।
सिंह( Leo): - आज का दिन संकोच ग्रस्त और व्यस्तता से भरा है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से हुई गलतफहमी दूर हो जाएगी। रिश्तों में मधुरता लाने की जिम्मेदारी आप पर होगी। परिवार में किसी छोटे सदस्य की हेल्थ चिंता का विषय बन सकती है। शाम तक सभी परेशानियों का हल निकल आएगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। एक्सर्साइज करने का रूटीन बनाएं।
कन्या( Virgo): - आज घूमने-फिरने का प्रोग्राम रहेगा। अपने चाहने वालों के साथ की गई यात्रा काफी सुखद और फायदेमंद होगी। काम के साथ - साथ मनोंरजन भी हो जाएगा। राह में कोई नया साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा और रिश्तों में मिठास का अहसास भी होगा। किसी जरूरी बात को लेकर बहसबाजी से बचें।
तुला( Libra): - आज घर के बाहर केयरफुल रहने की आवश्यकता है। अपने खर्च पर कंट्रोल करें। कई बार ऐसे मौके आएंगे। अब आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है लेकिन चतुराई से काम लेंगे तो अपना पैसा बचाने में कामयाब होंगे। किसी पार्टी में जाना हो तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर निगाह रखने की जरूरत है।
वृश्चिक( Scorpio): - आज का दिन बिजनस में आपके लिए बढ़िया है। खास बात यह है कि आज आपको अपनी मन की बात को मनवाने का मौका मिल जाएगा। ऑफिस में अपनी टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स को इम्प्रेस करने में कामयाबी मिलेगी। कोई पुराना विरोधी आज आपसे इम्प्रेस होगा। अपने लवर के साथ कहीं घूमने का प्लान शाम के समय बनाया जा सकता है।
धनु( Sagittarius): - पिछले कुछ समय से लटके काम पूरे होंगे। अपने प्रेमी पर शक करने की आदत नुकसान दे सकती है। आज शाम के लिए किसी से किया वादा याद रखें। ऑफिस में आपको अपनी एनर्जी का पूरा उपयोग करना पड़ सकता है। अपने सहयोगियों से नरमी से पेश आएं। सेविंग में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। एक्सर्साइज शुरू करने का बेहतर दिन है।
मकर( Capricorn): - आज सुबह से ही नई जिम्मेदारियां मिलने लगेंगी। ई - मेल के जरिए मिली किसी खबर से फायदा हो सकता है। बिजनस की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। शाम होने तक किसी शुभ समाचार से मूड अच्छा बना रहेगा। घर में चल रहे टेंशन को हल्का करने की जिम्मेदारी आपको ही निभानी होगी। अपने लवर की बात सुनें।
कुंभ( Aquarius): - आज का दिन काफी बिजी है। दिन के पहले हिस्से में जितने काम हो सकें निपटा लें। एनर्जी से भरपूर दिन है यह। बिजनस और प्यार के मामले में सेंटिमेंट को दबाकर काम करने की जरूरत है। जल्दबाजी के कारण निराशा ही हाथ लगेगी इसलिए किसी अनुभवी की सलाह लेने में ही समझदारी है। दोस्तों के साथ हंसी-खुशी से टाइम गुजरेगा।
मीन( Pisces): - आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वैसे तो आपको सलाह मशविरा देने वाले बहुत लोग मिल जाएंगे। लेकिन अपने ही फैसले से काम करना हितकर लगेगा। घर में किसी से बहस या तकरार न करें। टेंशन बढ़ सकता है। इसलिए बात को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दें। कोई फायदेमंद सौदा होने की संभवना है।

