आज का राशिफल : 04 जनवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:09 am
वृष( Taurus): - सामाजिक गतिविधियों में लोग आपको महत्व देंगे। फाइनैंस से संबंधित कोई अच्छी डील हो सकती है। लेने - देन करते वक्त सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। फंक्शन वगैरह में ज्यादा खाने से बचें , तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई - लिखाई का अच्छा दिन है। रोमांस के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है।
मिथुन( Gemini): - जरूरी कामों को दिन के पहले हिस्से में ही निपटा लें। भूले - बिसरे दोस्तों का ई - मेल या एसएमएस आएगा। शाम को किसी पार्टी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा , तो फाइनैंस के मामले में आप कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहेंगे। किसी बड़े बिजनस मूव को आगे के लिए पोस्टपोन कर देना ही फायदेमंद रहेगा। रोमांटिक डेट आपकी शाम को यादगार बना देगी।
कर्क( Cancer): - बुद्धि से जुड़े कामों को पूरा करने में समय बीतेगा। किसी एक्सपीरियंस्ड शख्स से फायदा होगा। पढ़ाई - लिखाई में मन लगाना आसान होगा। किसी से छोटी - सी मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मीटिंग में बदल सकती है। रेगुलर इनकम के अलावा किसी साइड बिजनस के लिए पार्टनर मिल सकता है। लेन - देन के मामले में सावधानी बरतें।
सिंह( Leo): - आज आपको बिजनस में फायदा होगा। सभी नए एंटरप्राइजेज आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। आपका रोमांटिक पार्टनर आपके मूड को ठीक करने की कोशिश करेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल होने की जरूरत नहीं है। शादीशुदा लोगों की पुरानी प्रॉब्लम्स हल होंगी।
कन्या( Virgo): - आज ऑफिस में सहयोगियों की कमी से आप पर काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। बिजनस में फाइनैंस की पोजीशन सुधर सकती है। मनोरंजन और फालतू खर्च को कम करने की कोशिश करने से लाभ होगा। दिनभर काम करने से शाम को थकान महसूस करेंगे। अपने स्वीटहार्ट के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिल सकता है।
तुला( Libra): - आज का दिन ऐसे कामों को निपटाने का है जिन्हें आप बहुत समय से टालते आ रहे हैं। दिन के पहले हिस्से में रुका हुआ पैसा मिलेगा। पहले से प्लान किए गए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। लेन - देन के काम और सरकारी मामलों में फुर्ती से काम लें , तो फायदा हो सकता है। किसी नए रोमांटिक इंसान से मुलाकात होगी। जल्दबाजी न दिखाएं।
वृश्चिक( Scorpio): - आज ज्यादा रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। सीनियर्स के साथ ज्यादा बहसबाजी न हो , इस बात का ध्यान रखें। रुका हुआ धन मिलेगा। प्यार के मामले में कामयाबी मिलने की पूरी उम्मीद हैं। किसी खास शख्स की वजह से परिवार के किसी मसले को लेकर चला आ रहा तनाव दूर होगा। शाम का समय घर के छोटे - मोटे कामों को निपटाने में बीतेगा।
धनु( Sagittarius): - आज अपने कामों को पूरा करने की जल्दी रहेगी। इनकम का नया सोर्स मिलेगा , जिसका पूरा फायदा उठाएं। प्यार के मामले में आपका टाइम अच्छा चल रहा है। ऑफिस में पुराना काम निपटा लें। पढ़ाई - लिखाई के ममले में अच्छा दिन है। कॉन्सनट्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होगी। फाइनैंस से जुड़े मामलों को नए नजरिए से देखने का मौका मिलेगा।
मकर( Capricorn): - आज आप अपनी पर्सनैलिटी का फायदा उठाने में कामयाब होंगे। ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले आपकी पर्सनैलिटी से इंप्रैस होंगे। लव अफेयर में आपका टाइम अच्छा बीतेगा। कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। शाम के समय परिवार की गैदरिंग से कोई घटना चौंका सकती है। अपनी हॉबी के लिए मौका मिलेगा।
कुंभ( Aquarius): - कॉम्पिटीशन में कामयाबी से खुशी मिलेगी। किसी बिजनस प्रोजेक्ट में लगन और मेहनत के से खुशी का माहौल रहेगा। शाम के समय किसी पार्टी में आपका सम्मान होगा। आपके आइडिया आपके सीनियर्स को पसंद आएंगे। किसी से अपने दिल की बात कहने का प्लान बना रहे हैं , तो यह काम आज ही करें।
मीन( Pisces): - ठीक टाइम पर उठाए गए कदम और लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है। किसी ऐसे पुराने दोस्त से मुलाकात का मौका मिलेगा , जिससे लंबे समय से नहीं मिले हैं। नए रिश्ते आपके फेवर में होंगे। नए वेंचर से आपकी एक्टिविटीज में बढ़ोतरी होगी।

