आज का राशिफल : 06 जनवरी, 2012

मेष( Aries):- आज का दिन काफी शांति से गुजरेगा। ऑफिस में काम का ज्यादा बोझ नहीं होगा। ऐसे में आप काफी राहत महसूस करेंगे। अपने सारे कामों को शांत वातावरण में निपटाने की कोशिश करें। खाली समय मिले तो दिन में सपने देख सकते हैं इससे आपको अपनी पर्सनैलिटी और बिहेवियर के बारे में फिर से गौर करने का मौका मिलेगा।

वृष(Taurus):- दिन सामान्य रहेगा। राजनीतिक या सोशल मामले ऐसे सिर उठाएंगे कि आपको किसी न किसी संगठन को जॉइन करना पड़ सकता है। अपनी पर्सनल इच्छाओं को पूरा करने में कोई बुराई नहीं है। ऑफिस और बिजनस के मामलों में आपने समय ज्यादा गुजार दिया है। कोई हॉबी आपको पैसा कमाकर देने में सफलता दिला सकती है।

मिथुन(Gemini):- प्यार के लिए काफी अच्छा दिन है। पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को सुलझाने का सही समय आ गया है। अपने और अपने प्रेमी के बीच की गलतफहमी को दूर कर दें। ऑफिस में अपनी सीमाओं के बारे में जानकर ही कदम आगे बढ़ाएं। किसी मुद्दे पर साफ-साफ बात करने से समस्या का हल निकल सकता है।

कर्क(Cancer):- आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा साबित होगा। अगर आपकी शादी नहीं हुई है या सिंगल है तो आपकी पर्सनैलिटी के चर्चे आज दूर दूर तक फैलेंगे। रोमांस भी काफी एक्साइटिंग रहेगा। बिजनस में आए उतार-चढ़ाव का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। रूटीन के काम को आप जिंदादिल बनाने में सफल हो जाएंगे। नए प्रोजेक्ट या काम के नए तरीके को शुरू करने के लिए दिन परफेक्ट है।

सिंह(Leo):- आज का दिन मिले-जुले असर वाला होगा। काम के मामले में अपने पांव ज्यादा पसारना ठीक नहीं होगा। आपके प्रमोशन के बारे में ऑफिस में चर्चा हो रही है लेकिन खुद पूछने की बजाये अपने बॉस के आदेश का इंतजार करें। रोमांस के मामले में कौन-सा कदम उठाकर आपको फायदा हो सकता है इसके बारे में आप अच्छी तरह से जानते हैं।

कन्या(Virgo):- आज का दिन सुखद रहेगा। आपकी पर्सनैलिटी और पोजिशन से चिढ़ने वालों की कमी नहीं होगी लेकिन आप ऐसे लोगों पर ध्यान न दें। अपने काम करने के ढंग को दूसरों के कहने पर बदलने की कोई जरूरत नहीं है। घर में बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के बारे में सोचना जरूरी हो जाएगा। रोमांस के मामले में पहली डेट काफी मजेदार गुजरेगी।

तुला(Libra):- आज आपको घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने का प्लान बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके लिए आपके दोस्त और भाई-बहन यह काम करेंगे। एंटरटेनमेंट के साधन जुटेंगे तो महफिल भी खूब देर तक चलेगी। मौसम का मिजाज आपके पक्ष में होगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कॅन्संट्रेट करने का मौका शाम को ही मिल पाएगा।

वृश्चिक(Scorpio):- आज का दिन सामान्य रहेगा। आजकल आप अपने आसपास के लोगों के बीच पॉप्युलर होते जा रहे हैं। कोई ऐसा शख्स जिससे आप हाल फिलहाल में ही मिले हैं आपके करीब आने की कोशिश करेगा। अपनी सीमाओं में रहकर उसके साथ रिश्ता आगे बढ़ाएं। ध्यान रखें कि कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश न करे।

धनु(Sagittarius):- धन-सम्पत्ति के मामले में आज का दिन मिला-जुला है। किसी दोस्त या शुभचिंतक से डिस्कशन के बाद आप अपने सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करें। ये बदलाव काफी पॉजिटिव होंगे। घर में किसी से बहस हो सकती है इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाना छोड़ दें। किसी दूसरे सोशल रूप में शामिल होने का मौका मिले तो कतई न हिचकिचाएं।

मकर(Capricorn):- आज का दिन आपके लिए काफी बदलाव लेकर आ रहा है। ऑफिस में कोई बड़ा चेंज आ सकता है। हर पोजिशन को सूझबूझ से हैंडल करना आप अच्छी तरह से जानते हैं। रोमांस के मामले में कोई बदलाव आ सकता है। कोई नया दोस्त आपको किसी इवेंट के लिए इन्वाइट कर सकता है जहां आपको एक अनूठा संसार मिलेगा।

कुंभ(Aquarius):- आज आप पर ढेर सारी जिम्मेदारियां आएंगी। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। थकान काफी हो सकती है। अपने कामों को कुछ इस तरह से शेड्यूल करें कि आपके काम आसान हो जाएं। अगर कोई दुकान आदि है तो ग्राहकों पर एक्स्ट्रा अटेंशन देने की जरूरत होगी।

मीन(Pisces):- आज काम के लिहाज से दिन आपके लिए चैलेंजिंग है। जो लोग आर्ट के फील्ड से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी क्रिएटिविटी का जितना हो सके उतना प्रयोग करें। आज जो काम जितना बढ़िया व हटकर होगा उतना ही ज्यादा पसंद किया जाएगा। फाइनैंस के मामलें में कठिनाई हो सकती है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:33 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh