2 जी घोटाला : आसिफ बलवा एवं राजीव बी. अग्रवाल उच्च न्यायालय में
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 9:46 am
दोनो ने अर्जी लगायी कि न्यायालय मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जांच अधिकारी को उपस्थित होने से रोके.
कुसेगांव फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों ने कहा कि सीबीआई का जांच अधिकारी जो मामले में खुद एक गवाह है, न्यायालय में जब अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएं तो उसे वहां उपस्थित नहीं रहना चाहिए.
बलवा एवं अग्रवाल की याचिका पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हो सकती है.
बलवा एवं अग्रवाल के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि दोनों ने अभियोजन पक्ष के गवाहों से पूछताछ के दौरान जांच अधिकारी की उपस्थिति का मुद्दा उठाया है.
बलवा और अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने कलैगनार टीवी को 200 करोड़ रुपये की रिश्वत पहुंचाई. इस टेलीविजन चैनल में मामले में आरोपी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की सांसद कनिमोझी, शरद कुमार और डीएमके के अध्यक्ष एम. करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल की हिस्सेदारी है.

