आज का राशिफल : 07 जनवरी 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:45 am
वृष( Taurus):- आज का दिन व्यस्त ता भरा होगा । दोपहर तक आपको अपने कार्यस्थल या बिजनस में जरूरी मीटिंग्स लेनी होगी। सबको हिदायत देनी होगी और सप्लायर आदि से बातचीत करनी होगी। कई लोगों के पेंडिंग बिल चुकाने का काम भी शाम तक करना होगा नहीं तो, कल सुबह तक आपके सामने कोई परेशानी आ सकती है।
मिथुन( Gemini):- आज आपको भाग - दौड़ कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनस के कामों में आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। सरकारी दफ्तरों या सलाहकारों के पास जाकर पिछले मामले सुलझाने की जरूरत पड़ेगी। शाम को परिवार के छोटे सदस्यों के स्कूल, कॉलेज में ऐडमिशन का मुद्दा या फिर रोजगार की समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क( Cancer):- आज आपको बहुत इत्मीनान और शांति से अपने विवाद खत्म करने हैं। अगर लोन या किश्त भरने का मामला हो , तो उस पर तत्काल ध्यान दें अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। जीवनसाथी या मित्र का साथ देना भी जरूरी होगा क्योंकि लगभग सभी मामलों में आपको इन्हीं से मदद मिलती है। शाम को किसी पार्टी में जाएंगे।
सिंह( Leo):- आज का दिन कारोबार के मामले में कुछ खास नहीं होगा। आम दिनों की तरह सारे काम होते रहेंगे। दोपहर तक घर के सदस्यों के सहयोग के कारण जरूरी कामों से राहत मिलेगी। शाम को बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए घर से कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा के समय सावधानी बरतें। हो सके तो खुद ड्राइविंग न करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
कन्या( Virgo):- अपने जुगाड़बाजी के तौर - तरीके अपनाकर आज आप किसी तकनीकी फॉल्ट को ठीक करने में कामयाब हो सकते हैं। किसी कारण से रूके हुए काम दोपहर बाद अचानक बनने लगेंगे। कोई छोटा - मोटा व्यापारिक लाभ होगा। शाम तक किसी नए चेहरे से मुलाकात होगी , जिसके लिए आप कुछ आकर्षण महसूस करेंगे। जल्दबाजी से बचें।
तुला( Libra):- रोजगार या नौकरी के मामले में अगर आप परेशान हैं , तो आज चिंता न करें। आज कोई ऐसा मौका आएगा , जिससे आपकी बेकारी की समस्या का हल निकल सकता है। बशर्ते आप प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। आपको जो काम ऑफर होगा , उसे करने से पीछे न हटें। सभी काम शुरू में मुश्किल ही होते हैं , आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा।
वृश्चिक( Scorpio):- रोज आपको तरह - तरह के संकल्प करने पड़ते हैं , लेकिन आज इससे मुक्ति मिलेगी। बिजनस या कार्यस्थल पर जो समस्या आपका पीछा नहीं छोड़ रही थी , वह अचानक हल होती नजर आएगी। अगर आप दिन का बेहतर लाभ उठाना चाहते हैं , तो अपने रोमांटिक साथी को शाम को डिनर का एक संदेश भेज दें।
धनु( Sagittarius):- आज किसी भी काम को शुरू करने का दिन अच्छा है। कहीं पूजा - पाठ या मंदिर आदि में जाने से आपकी मन स्थिति सुधर सकती है। कुछ कर दिखाने का आत्मविश्वास अगर पक्का है , तो निश्चित ही आज सफलता मिल सकती है। ऑफिस में सहयोगियों की तरफ से थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर( Capricorn):- अपने बिजनस में आपका सहयोग सबसे अच्छा रहेगा। यदि किसी रिटायर होने वाले व्यक्ति का फेयरवेल आयोजित करना है , तो आपसे बेहतर ऑर्गनाइजर और कौन हो सकता है लेकिन यह काम आप टाल सकते हैं। कोई बहुत जरूरी काम शाम तक निपटाना होगा। घर के सदस्यों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी।
कुंभ( Aquarius):- किसी क्रिएटिव वर्क के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हो सकता है कि आपका मन कहीं बाहर चलकर लंच या डिनर करने का कर रहा हो , परंतु उसके बाद का समय आप पूरी तरह अपने रख - रखाव और साज सज्जा के काम में लगाएं। जरूरी काम को पहले निबटाने में ही भलाई है। बिजनस में किसी नए इन्वेस्टमेंट से आज परहेज करें।
मीन( Pisces):- किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलने का आज अच्छा मौका है। अगर आपको बिना सूचित किए किसी से मिलने जाना हो , तो जरा संभल कर ही आगे बढ़ें क्योंकि शाम के समय की गई यात्रा व्यर्थ जा सकती है। ऐसा कोई व्यक्ति मिलेगा , जो आपको बकाया चुकाना चाहता हो। तत्काल धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है।

