पश्चिम बंगाल में सरकार चलाने के लिए कांग्रेस की ज़रूरत नहीं : ममता बनर्जी
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 3:15 pm
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शनिवार को कहाकि एफडीआई और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का विरोध करने के कारण कांग्रेस हमारी पार्टी के खिलाफ अफवाह फैला रही है.
ममता बनर्जी ने कहाकि कांग्रेस को सलाह देते हुए कहाकि अगर कांग्रेस को लगता है कि वह माकपा के साथ जा सकती है तो वह ऐसा कर सकती है. दरवाजे खुले हुए हैं. हम अकेले रह सकते हैं.
ममता बनर्जी ने कहाकि कांग्रेस ने देश के संघीय ढांचे में हस्तक्षेप किया और लोकपाल विधेयक में लोकायुक्त को शामिल किया.ममता बनर्जी ने कहाकि हमने उत्तर प्रदेश और मणिपुर में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, इसलिए कांग्रेस चिंतित है.
उनका कहना था, "हम पेट्रोल का दाम बढ़ाने का विरोध कर रहे थे. हमने वाल मार्ट को भारत में घुसने नहीं दिया. इससे कांग्रेस डर गई और दुष्प्रचार करने लगी."
दोनों दलों में पिछले कुछ दिनों से तू तू - मैं मैं चल रही है. इसकी शुरुआत रिटेल सेक्टर में विदेशी निवेश के विरोध से हुई जब ममता की पार्टी ने केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया. इसके बाद तेल के दाम और फिर लोकपाल के मुद्दे पर दोनों दलों में तनातनी और बढ़ गई.
इस बीच कोलकाता में इंदिरा भवन को लेकर उठे विवाद ने आग में घी का काम किया और फिर शनिवार को ममता ने ऐसा बयान दे दिया जिससे रिश्ते सुधरने की बजाए और तल्ख हो सकते हैं.
इस बीच मौके की ताक में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने ममता की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवीर पुंज ने कहा, "हमें कभी तृणमूल कांग्रेस के साथ दिक्कत नहीं रही. हम अभी भी खुले हुए हैं."
