उत्तर प्रदेश में काँग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार, आजम खां के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बी.एल. वर्मा को उनके 19 समर्थकों के साथ तहसील परिसर में धरना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आज कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने 19 समर्थकों के साथ मछलीशहर तहसील परिसर में किसानों का धान कम कीमत पर खरीदने के विरोध में धरना दे रहे थे.उन्हें हटाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने. पुलिस ने कल देर रात एक बजे उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ नायब नाजिर की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.पुलिस ने नायब नाजिर की शिकायत पर सरकारी कर्मचारी को धमकाने और आचार संहिता के उल्लंघन आदि के तहत भारतीय दंड विधान की धारा-188, 504, 506, 147, 332, 353 और 447 के तहत मामला दर्ज किया है.

रामपुर के नालापार इलाके में बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh