आज का राशिफल : 09 जनवरी, 2012

मेष(Aries):- आज ऐसे लोगों की टीम या ग्रुप को जॉइन किया जा सकता है, जिनके टेस्ट आप से मिलते-जुलते हैं। किसी मूर्ख शख्स से पीछा छुड़ाना आज आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। आसपास के इलाकों की यात्रा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से काफी फायदा है। हेल्थ ठीक बनी रहेगी।

वृष(Taurus):- आज आप अपने काम से काम रखें, तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह बात दूसरों को समझाने जाएंगे तो हो सकता है कि वे आपकी बात का गलत अर्थ निकाल लें। सरकारी अफसरों के साथ सूझ-बूझ और डिप्लोमेसी से चलना पड़ेगा। पुराने समय से लटकी पड़ी पत्रों के जवाब देने का मौका मिल ही जाएगा।

मिथुन(Gemini):- दिन नॉर्मल रहेगा। अगर आप बिजनस के फील्ड में हैं, तो किसी नजदीकी दोस्त की सलाह को मान लें। शाम तक उसकी सलाह रंग ला सकती है। हालांकि किसी भी बात पर अंधविश्वास नहीं करना चाहिए, इसलिए समझदारी से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। दिल लगाकर पढ़ाई करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क(Cancer):- आज सुबह-सुबह अपने काम पर लग जाएं, तो अच्छा है। अगर घर के कई अधूरे काम निपटाने हैं, तो शुरुआत उन्हीं से करें। उन्हें शाम के लिए छोड़ने से परेशानियां हो सकती हैं। खुद पर भरोसा करके अपने काम करें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कानूनी विवादों का संतोषजनक हल निकल आएगा। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में आपको कामयाबी मिल जाएगी।

सिंह( Leo):- दिन मिला - जुला असर लेकर आया है। सुबह के समय जहां आपको आलस का अहसास होगा , वहीं शाम को एनर्जी और कॉन्फिडेंस फील करेंगे। दिन का पहला हिस्सा एकांत में बिताएं। दूसरों के काम में टांग अड़ाने या अपनी राय किसी पर जबर्दस्ती थोपने का काम न करें , तो अच्छा है। शाम को किसी सोशल गैदरिंग में जाने का मौका न चूकें।

कन्या( Virgo):- आज आपको अपने साथ काम करने वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जरूरी यह है कि आप उन्हें अपना आभार जताएं , क्योंकि उनका जितना धन्यवाद करेंगे उतना ही और सहयोग आपको मिलता जाएगा। किसी को भी कम न आंके। यह भी सोचकर न चलें कि बिना किसी की मदद लिए आप जो चाहें कर सकते हैं। शाम को छोटी - छोटी बातों से सुकून मिलेगा।

तुला( Libra):- आज अपने अकाउंट्स या लेन - देन पर पहले से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। टैक्स मामलों को अच्छी तरह व्यवस्थित कर लें। हो सकता है कि आपको बैंक लोन मिलने में कुछ दिक्कतें आ रही हों। प्रफेशनल लोगों के साथ डील करने के लिए समय ठीक नहीं है लेकिन सामान्य बिजनस एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।

वृश्चिक( Scorpio):- दिन शांति से बीतेगा। अपने सभी मामलों को खुद ही सुलझाना पड़ेगा। टीम वर्क शुरू करने का सही समय अभी नहीं आया है। मामला करियर का हो या रोमांस का आगे बढ़ने के लिए आपको खुद पर ही विश्वास करना होगा। दिल के हाथों मजबूर हो चुके हैं , तो प्रपोज करना ठीक रहेगा। आपके आइडियाज सीनियर्स को पसंद आएंगे।

धनु( Sagittarius):- आज आप अपने फाइनैंशल मामलों को सेटल करने में कामयाब हो जाएंगे। बहुत समय से टलते आ रहे काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लेना इस समय बेहद जरूरी है। पेपरवर्क कंप्लीट करने का काम हो या फिर पढ़ने लिखने का , आज दोनों के लिए आपको काफी समय मिलेगा।

मकर( Capricorn):- आज के दिन आप अपने करीबी दोस्तों या जान पहचान के लोगों की फाइनैंशल सलाह को मान लेने से फायदा हो सकता है। हाल ही में बिजनस में हुए मुनाफे को दोबारा इन्वेस्ट करना अच्छा सौदा साबित हो सकता है। अपने अकाउंटेंट या बैंक मैनेजर से राय मशविरा लेकर यह जरूर जान लें कि आपकी मेहनत की कमाई का निवेश सही जगह पर हो रहा है या नहीं।

कुंभ( Aquarius):- परिवार के छोटी उम्र के लोगों को अपना पूरा टाइम देना होगा। उनके विचारों को गौर से सुनें और हो सके तो उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश भी करें। दिन का पहला हिस्सा शांत बीतेगा। आपके पास कई आइडियाज होंगे , लेकिन अच्छा यही रहेगा कि आज आप आराम ही करें और अपने कार्यक्रमों को कल के लिए छोड़ दें।

मीन( Pisces):- आज का दिन कई मायनों में अच्छा बीतेगा। कई जरूरी मामलों में अपनी राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। अचानक होने वाली घटनाएं आपके रोमांटिक प्लान को और भी पावरफुल बना देंगी। आपके साथ काम करने वाले लोगों पर आप पहले से ज्यादा विश्वास कर पाएंगे। अपने आइडियाज को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:51 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh