आज का राशिफल : 12 जनवरी, 2012

मेष( Aries): व्यापार अथवा फाइनैंशल एरिया से आपका लगाव कुछ ज्यादा रहता है। आज के दिन कुछ व्यवस्था सम्बन्धी प्रश्न आपके आगे आ सकता है। बेहतर होगा यदि आप अपने घर और बाहर की जिन्दगी में तालमेल रखें। जहां लोगों में अपना अस्तित्व कायम करने की बात है वह एक अलग प्रश्न है। आप अपनी सीमा के अन्दर ही कुछ कर सकते हैं। दायरे से बाहर पांव पसारने में आपको ही दिक्कत होगी और आपकी असलियत भी खुल जाएगी। लव अफेयर्स का दौर अथवा किसी से दिल की बात करने का भी अच्छा समय आ रहा है ।

वृष(Taurus): आज आप कुछ ऐसा काम करने जा रहे हैं जिसे लोगों को बताना भी जरूरी होगा जिस काम का बीडा आपने उठाया है उसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए ताकि आगे चलकर आप सुविधाजनक माहौल में काम कर सकें। यदि किसी प्रकार का अवरोध या आर्थिक नुकसान का रिस्क है तो आप अपने फैसले को बदल सकते हैं। जब समय अनुकूल होगा तो स्वत: ही आपका भाग्य उदित होगा ।

मिथुन(Gemini): यदि आप किसी आजीविका या नौकरी से जुडे हैं तो आज आपको रास्ते में अवरोध या ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे भाग में आप काफी व्यस्त रहेंगे और किसी निर्णायक सलाहकार मण्डल में आपकी गिनती प्रमुख लोगों में होगी। सायंकाल के समय किसी पार्टी या उत्सव के आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कर्क(Cancer): इन दिनों आप किसी रिस्क भरे काम को पूरा करने के लिए अपने मित्र या किसी शुभचिन्तक से सहायता की मांग करने की सोच रहे हैं। कहीं यह ऐसा तो नहीं कि आप दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। क्या यह ऐसा नहीं आपके मित्र या सहायक इस बात पर पलट भी सकते हैं और आपसे भी अलग रहने की सलाह दे सकते हैं। यदि उनकी बात सकारात्मक हो तो भी आप अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। हो सकता है फैसला बदलना पड़े।

सिंह(Leo): अपनी लाइफ स्टाइल को सही तरीके से मेंटेन करने में आपको मेहनत भी करनी पड रही है और जेब भी हल्की करनी पड़ रही है। आपके पास इस वक्त सीमित साधन ही उपलब्ध हैं जिसके बल पर आप बहुत कुछ करने जा रहे हैं। यदि आप चाहते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करें या जमीन जायदाद आदि की खरीद करें तो इसके लिए आपको संभल कर कदम उठाने हैं। दिन के बीच कुछ मनपसन्द प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं इन सबका बारीकी से विश्लेषण करके ही आप अपना अगला कदम बढाएं।

कन्या(Virgo): आज आप अपने बातचीत के लहजे में कुछ सुधार लोने की कोशिश करें। जिन लोगों के बीच आपने उठना बैठना है उनका नजरिया आपके खिलाफ जा रहा है। ऐसे समय में आप कुछ ऐसा उजागर नहीं करें जिससे कि आपकी साख और गिर जाए। घर परिवार में माता पिता या बुजुर्ग के स्वास्थ्य की खबर से आपका ध्यान विचलित हो सकता है। शाम तक कोई आश्चर्यपूर्ण संदेश भी मिल सकता है।

तुला(Libra): इस वक्त आपका कार्यक्षेत्र यानि दिए गए काम की प्रगति को बढाना आपका पहला दायित्व रहेगा। आज की सुबह किसी अच्छी प्लानिंग के चलते आप उत्साहित रहेंगे। यदि आपका कोई सहयोगी या मित्र आपको सहयोग दे देगा तो आपकी निश्चित रूप से चांदी हो जाएगी। क्योंकि समय पर काम का रिवार्ड भी आपको मिल सकता है।

वृश्चिक(Scorpio): आपके लिए व्यापार या कारोबार में जोखिम लेना नई बात नहीं है। कुछ ऐसा ही रियेक्शन आजकल आपको हो रहा है कि कोई मोटा रिस्क लेकर नया काम करें। ऐसे ही किसी जोखिम को आज लेकर आप आर पार देखना चाहते हैं अभी चन्द्रमा अनुकूल है अत: दिन के समय ही अपनी मंशा पूरी कर लें।

धनु(Sagittarius): जीवन के किसी बन्धन में बंध कर जीना आपके लिए लागू नहीं होता है। आजकल आपके घर परिवार में सुखद माहौल चल रहा है। परिवार के बीच रहकर आनन्द के क्षणों का उपभोग करें। प्रियजनों के साथ मिलकर यात्रा का आनन्द उठाएं। किसी अच्छे होटल या रेस्तरां में डिनर आदि का आयोजन करें। यदि कोई मेहमान आपके साथ आना चाहे तो उसके लिए भी आप स्वागत सत्कार का बन्दोबस्त सही तरीके से करें। यद्यपि आपके इस आयोजन में कुछ व्यय भार बढ जाएगा। लेकिन सभी को भरपूर सन्तुष्टि हो जाएगी।

मकर(Capricorn): रोमांस के मामले में आपकी हालत पिछले कुछ दिनों से ठहरे हुए पानी की तरह हो रही है। आपके राजकीय अथवा सार्वजनिक कार्यक्षेत्र में इस वक्त विरोध करने वालों की कमी हो रही है। वरिष्ठ अधिकारी गण आपके काम करने के तरीके से सन्तुष्ट हैं। यदि कोई महत्वपूर्ण चर्चा में आपने भाग लेना है तो इसको धैर्य और गम्भीरता से सम्पन्न करें। धन प्राप्ति के लिए भाग दौड और प्रयास करने जरूरी हैं। किसी पुरानी वस्तु का क्रय विक्रय हो सकता है। पूंजी निवेश में रुचि लेंगे।

कुंभ(Aquarius): चारों तरफ उत्साह और व्यस्तता जाहिर हो रही है। अगर आपके कर्मचारी गण इसी रफ्तार से काम करते रहे तो आगामी दिनों में आप कहां से कहां निकल जाएंगे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और विश्वास आपको प्राप्त होगा। यद्यपि किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी फिलहाल आपको उठानी है लेकिन आगे चलकर आप इन बातों से मुक्त हो जाएंगे।

मीन(Pisces): किसी विशेष कार्य में आपको ऑफर मिलेगा। यदि आपने अपना भविष्य उज्जवल करना है तो पढाई लिखाई के मामले में आलस्य और आर्थिक संकट को त्यागना होगा। बगैर कुछ खर्च किए हुए प्राप्त भी नहीं होता। यदि आपके अन्दर क्षमता और धैर्य है तो अपनी योग्यता को आगे बढाने से आपको लाभ ही लाभ होगा। ऐसे ही किसी इम्ताहन की तैयारी आज से ही कर लें। हो सकता है इसका परिणाम आपके पक्ष में हो जाए। बिना सलाह के किसी को जमानत या गारंटी देना ठीक नहीं कोई ठगी कर सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:56 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh