धूप निकली पर नहीं कम हुआ सर्दी का सितम
उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 11:55 am
राष्ट्रीय राजधानी कोहरे की हल्की चादर में ढकी रही.न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई.
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, आसमान दिनभर साफ रहेगा और रात को कोहरा छाएगा.अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
