21 महिला आतंकियो को भारत को तबाह करने ट्रानिंग दे रहा लश्कर
ताजा खबरें, राष्ट्रीय 8:24 am
इसी कड़ी में पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के योजना बनाई है.
लश्कर 21 महिला आतंकवादियों को आजकल प्रशिक्षित कर रहा है. ये महिलाएं भारत को तबाह करने की साजिश रचेंगी, जो भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देंगी. इन महिलाओं को वह पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर यानि पीओके में प्रशिक्षित कर रहा है.
सेना के एक अधिकारी ने बताया, हमें कन्फर्म रिपोर्ट मिली है कि लश्कर चुनी हुईं 21 महिलाओं को मुजफ्फराबाद के कैंप में ट्रेनिंग दे रहा है.
लश्कर की योजना इन महिलाओं के जरिए देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की है. उन्होंने बताया कि इस ग्रुप का नाम दुखतरीन-ए-तैयबा है. लश्कर की योजना इसे कश्मीर घाटी में सक्रिय करने की है.
सूत्रों का कहना है कि महिला आतंकी संगठन की योजना के पीछे मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी का हाथ है.
इन महिला आतंकवादियों को कश्मीर के उरी सेक्टर से देश में घुसपैठ कराने की योजना लश्कर ने बनाई है. हालांकि इसके अलावा वे दूसरे रास्तों का सहारा भी ले सकते हैं.

