आपस में भिड़े सीआरपीएफ के जवान, 3 की मौत
ताजा खबरें, राष्ट्रीय 8:26 am
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला में लालगढ़ स्थित सिलापाड़ा सीआरपीएफ छावनी में मंगलवार को एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली.
पुलिस अधीक्षक पी.के त्रिपाठी ने बताया कि हेड कांस्टेबल तुलसीदास ने रात आठ बजे के करीब अपने एके श्रेणी के हथियार से गोलियां चलाकर कांस्टेबल रियाज अहमद भट्ट और आर.कुमार की हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि छावनी में झगड़ा होने के बाद यह घटना हुई. सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार ये तीनों सीआरपीएफ की 184 बटालियन की ‘बी’ कंपनी के थे. इस बटालियन को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात किया गया है.
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही इसी तरह की एक घटना जम्मू कश्मीर के गुलग्राम जिले में हुई थी. वहां भी सीआरपीएफ के जवानों की मौत आपसी झगड़े में ही हुई थी.

