कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अपनी ही पार्टी को धमकी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की धमकी ने बीजेपी नेतृत्व को सांसत में डाल दिया है.

येदियुरप्पा ने पार्टी को उन्हें उपयुक्त ओहदा देने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है.

पार्टी से नाराज चल रहे येदियुरप्पा ने कहा कि वह इस विषय पर किसी फैसले का वह 15 जनवरी तक इंतजार करेंगे.

येदियुरप्पा को पिछले वर्ष अगस्त में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था. इसके बाद से ही वह उपयुक्त पद के लिए जोर लगा रहे हैं.

उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आलाकमान उनकी मांग पर ‘सही समय’ पर निर्णय ले लेगा. इसके लिए वह 15 जनवरी तक इंतजार करेंगे.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इस महीने के दूसरे सप्ताह तक दिल्ली जायेंगे.

अलग पार्टी बना सकते हैं येदियुरप्पा

येदियुरप्पा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आ रही है जब ऐसी खबरें सामने आई हैं कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व उस समय तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तब वह अपनी पार्टी बना सकते हैं.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की आशंका को खारिज करते हुए जोर दिया कि भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और 2013 तक काम करेगी.

इससे पहले गृह मंत्री आर अशोका के नेतृत्व में शहर के बीजेपी विधायकों के एक शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात की और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करने का आग्रह किया.

अशोका ने कहा कि वे येदियुरप्पा से पार्टी नहीं छोड़ने की अपील कर रहे हैं.

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा को उस समय इस्तीफा देने को कहा जब अवैध खनन मामले में लोकायुक्त की रिपोर्ट में उन्हें दोषी करार दिया गया था. उनका स्थान डीवी सदानंद गौड़ा ने लिया जिन्हें उनका विश्वासपात्र माना जाता है लेकिन अब वह उनकी (येदियुरप्पा) छाया से निकलने का प्रयास कर रहे हैं.

गौड़ा का कहना है कि वह अगले विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

पिछले सप्ताह येदियुरप्पा और राज्य भाजपा प्रमुख केएस ईरप्पा के बीच नेतृत्व के मुद्दे पर वाकयुद्ध देखने को मिला था

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:27 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh