विधानसभा चुनावों के कारण संसद का बजट सत्र मार्च से !

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण संसद का बजट सत्र पांच मार्च या उसके बाद शुरू हो सकता है.

सरकार के सूत्रों ने बताया कि आम तौर पर 20 फरवरी को शुरू होने वाला संसद का बजट सत्र इस बार कुछ देर से आहूत किया जाएगा.

उनका कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बजट सत्र पांच मार्च या उसके भी कुछ दिन बाद शुरू होगा.
चार मार्च को पांचों विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे.

पिछले महीने की 29 तारीख को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए संसद के शीतकालीन सत्र का शीघ ही सत्रावसान कर दिया जाएगा.

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की संसदीय मामलों की समिति में निर्णय हुआ कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से लोकसभा और राज्यसभा का सत्रावसान करने की सिफारिश की जाएगी.

इस बैठक में संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल सहित केन्द्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला और व्यलार रवि भी उपस्थित थे.

संसद का बजट सत्र संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:29 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh