आज का राशिफल : 25 जनवरी, 2012

मेष( Aries): आज आपको निकट दूर की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। हो सकता है कोई नया बिजनस प्रॉजेक्ट आपको मिल जाए और उसे जल्दी पूरा करने में आप अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं। जहां तक स्वास्थ्य और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं का प्रश्न है अभी आपको उपचार माध्यमों पर आश्रित रहना ही होगा। पथ्य परहेज भी आपको स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक हो सकता है।

वृष( Taurus): आज आपके जीवन में कुछ लाभदायक अवसरों की पुन: आवृत्ति होगी। यानि एक के बाद दूसरे अवसर मिलते रहेंगे जब आपका रूका हुआ धन हाथ में आएगा। दोपहर बाद सोचे हुए काम यथा समय बन जाने की खुशी भी रहेगी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात का मौका भी है। हो सकता है कोई आपसे कुछ डिमांड करे लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसकी कैसे और कितनी सहायता करें।

मिथुन( Gemini): काफी तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान करने के बाद भी आपका शनि अभी आपको पीड़ा देने में सक्रिय रहेगा। इसके लिए फिलहाल अपने जप-तप को जारी रखें और किसी खर्चीले प्रोग्राम से भी परहेज नहीं करें। अगर आपके स्वास्थ्य का मामला है तो तत्काल किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें और नियमित ईलाज की व्यवस्था भी करें। फिलहाल आर्थिक पक्ष कमजोर जैसा ही रहेगा।

कर्क( Cancer): कई बार कुछ असंभव बातों पर आपका ध्यान केन्द्रित हो जाता है। अपना धन और समय भी आप इस प्रकार के जोखिम भरे कार्यों को करने में नष्ट न करें। अन्त में आपको अपनी परियोजना रद्द करनी पड़ती है और कार्यक्रम भी रोकना पड़ता है। आपकी भलाई इसी में है कि आप तत्काल ऐसे कामों की समीक्षा करें जो उत्पादक नहीं है। अपने काम काज में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लें वरना बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है।

सिंह( Leo): आज का दिन जनसंपर्क के लिए अच्छा है। लोगों में साख कायम करने के लिए अथवा अपना नेतृत्व बल मजबूत करने के लिए आपको कुछ खर्च भी करना है। कभी-कभी कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा भी उठा लेते हैं। अत: मौका और पात्र देखकर ही अपनी पूंजी का वितरण करें। सायंकाल तक एक अच्छा खासा उत्सव आपके इर्द गिर्द हो सकता है। कई लोग आपके आगे पीछे होंगे।

कन्या( Virgo): अगर पिछले कई दिन आर्थिक विषमता दूर करने में मदद नहीं मिल रही है तो आज का दिन आर्थिक मामलों में फिर से सोच विचार करने का है। यदि कहीं पर आपका पैसा जमा है अथवा निवेश किया हुआ है तो उसके अधिग्रहण कर लेने में कोई हर्ज नहीं। जिस प्रकार की देनदारी आपके ऊपर आने वाली है उसके लिए तत्काल व्यवस्था करना जरूरी होगा।

तुला( Libra): आज आप अपने रिलेशनशिप या नए पुराने रिश्ते को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन रिश्ते कोई कांच नहीं जिसे टूटने पर फैंक दिया जाए यदि आप असन्तुष्ट परिजनों या फिर प्रेमी को मना लें तो सारी बात बन जाएगी और जो नुकसान आपको मानसिक तौर पर हो रहा है उसका भी निदान हो जाएगा। बस अब जरूरत है पहल करने की, सो आपको ही इस नेक काम को कर लेना चाहिए।

वृश्चिक( Scorpio): आपके अन्दर एक विशेष प्रतिभा और व्यक्तित्व की गरिमा है। अगर कोई आपके इस धरातल पर आघात करता है तो फिर आपका मर्ज बढ़ जाना लाजिमी है बेहतर होगा आप अपने कार्य क्षेत्र और व्यवहार जगत को सीमित कर दें। अपने काम से ही काम रखो। इसकी शुरूआत आज से करें और साधारण परिश्रम करने से ही बहुत कुछ पा सकते हैं। लोगों के मदद की जरूरत नहीं।

धनु( Sagittarius): किसी से कहा सुनी हो जाने पर आपने इतना अधिक टेंशन में नहीं रहना चाहिए। आप व्यवहारिक व्यक्ति हैं अत: इतने भावुक होकर काम कैसे चलेगा। यदि सच्चाई का सामन करेंगे तो आपको समझने में देर नहीं लगेगी कि ऐसा सभी के साथ होता आया है। दिल और दिमाग में से आप इस बात को तव्वज्जो दें। सब कुछ सायंकाल तक संतुलित हो जाएगा।

मकर( Capricorn): खानपान में ज्यादा लापरवाही न बरतें काम के मामले में दिन सुख गुजरेगा। कर्ज की चिंता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है इसलिए हर काम सोच समझकर ही करें। अपने प्रेमी के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। किसी क्रियेटिव काम के प्रति सजग रहें। बिजनस में पैसों का लाभ होगा।

कुंभ( Aquarius): बिजनस में जोखिम उठाने का नतीजा आज लाभकारी ही होगा। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप सब कुछ पा सकते हैं जिसकी अब तक आपको कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो अच्छा ही रहेगा।

मीन( Pisces): दिन भर की असफलता और मायूसी के बाद सायंकाल के समय कुछ राहत मिलेगी कुछ नवीन समाचारों का समावेश होने से मनोस्थिति में बदलाव आएगा और सक्रियता भी बढे़गी। काम को शार्टकट तरीके से निबटाने पर आप विश्वास नहीं करते हैं अत: किसी अधूरे काम का एक और हिस्सा आज पूरा कर लेने से कुछ मानसिक सन्तोष प्राप्त होगा। रात्रिकाल तक कुछ साधारण लाभ हो सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:25 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh