भारत को मिला 500 रनो का लक्ष्य, 101 पर खोये 3 विकेट

एडिलेड ओवल मैदान पर टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के 500 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं.

चौथे दिन के चायकाल तक भारत ने दो विकेट के नुकसान 29 ओवर में 101 रन बना लिए हैं. तीन विकेट गंवाकर भारतीय टीम एक बार फिर मुश्किल में फंस गई है.

राहुल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं और सचिन तेंदुलकर नए बल्लेबाज के रूप में 7 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

वीरेंद्र सहवाग 62 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए. लियोन की गेंद पर पोंटिंग ने सहवाग का कैच पकड़ा.

पहले विकेट के रूप में गौतम गंभीर 3 रन बनाकर हैरिस का शिकार बने. 14 रन के कुल स्कोर पर हैडिन ने उनका कैच लपका.

इससे पहले मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 167 रन बनाकर घोषित की. पहली पारी में आस्ट्रेलिया को 332 रनों की बढ़त हासिल थी. इस प्रकार आस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 499 रन हो गई है. मेजबान टीम ने भारत को जीत के लिए मुश्किल 500 रनों का लक्ष्य दिया है.

आस्ट्रेलिया की ओर से चौथे दिन के खेल की शुरुआत गुरुवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान माइकल क्लार्क (9) और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (एक) ने की. आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट पर 50 रन बनाए थे.

क्लार्क 37 रन के निजी योग पर उमेश यादव की गेंद पर विकेट कीपर वृद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट हुए. उन्होंने 43 गेंदों पर चार चौके लगाए. क्लार्क और पोंटिंग ने चौथे विकेट के लिए 71 रन जोड़े.

मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज माइकल हसी 15 रन के निजी योग पर इशांत शर्मा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. पोंटिंग (60) और विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (11) नाबाद लौटे. पोंटिंग ने 96 गेंदों पर पांच चौके लगाए.

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया की पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर घोषित करने के बाद भारत की पहली पारी 272 रनों पर सिमट गई थी.

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 604 रन बनाकर घोषित की थी लेकिन भारत के पहली पारी के आधार पर 332 रन से पिछड़ने के बावजूद उसने फालोऑन नहीं दिया.

मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में ओपनिंग बल्लेबाजों डेविड वार्नर (28) और एड कोवान (10) तथा शॉन मार्श (0) के विकेट गंवा दिए हैं.

अश्विन ने आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी दो विकेट झटक लिए हैं. अश्विन ने वार्नर तथा कोवान के विकेट लिए, जबकि जहीर, ईशांत तथा यादव को एक-एक विकेट मिला.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:48 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh