ईरानी वेबसाइटों को हेक किया इस्राइली हैकरों के एक समूह ने
ताजा खबरें, दुनिया 8:57 am
इससे एक दिन पूर्व निम्नस्तरीय साइबार युद्ध की ताजा घटना में कई इस्राइली वेबसाइटों को बंद कर दिया गया था.
पेस्टेबिन डाट काम पर पोस्ट किए गए एक बयान में एक समूह ने खुद को ‘‘इस्राइली डिफेंस फोर्स टीम’’ का सदस्य बताते हुए कहा है कि उन्होंने एक इस्राइली समाचार पत्र और एक अस्पताल की वेबसाइट पर किए गए इसी प्रकार के हमले के जवाब में ईरानी वेबसाइटों पर हमला बोल दिया है.
टूटी फूटी अंग्रेजी में लिखे गए बयान में कहा गया है, ‘‘यदि अरब हैकर यह सोचते थे कि इस्राइली वेबसाइटों पर हमले पर चुप्पी सधी रहेगी तो मैं सभी अरब हैकरों से कहूंगा तुम गलत थे.’’

