दक्षिणी इराक में आत्मघाती बम धमाके में 53 लोगो की मौत

दक्षिणी इराक में बसरा के बाहरी इलाके में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 53 व्यक्तियों की मौत हो गयी.

अमेरिकी सेना के हटने के बाद शिया नीत सरकार और सुन्नी समर्थित ब्लाक के बीच राजनीतिक तनाव के बाद देश में जातीय तनाव बढा है और यह हमला इसी का नतीजा जान पडता है. हाल के दिनों में हो रहे अधिकतर हमले इराक में बहुसंख्य शिया आबादी को निशाना बना कर किये जा रहे हैं.

इमाम हुसैन की शहादत की सालगगिरह अशूरा के 40 दिन बाद चहल्लुम के समापन के अवसर पर यह हमला हुआ है. दो हफ्तों में शिया जायरीन पर कई हमले हुए हैं.

बसरा प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख रियाद अब्दुलमीर ने बताया कि इस बम हमले में 53 लोग मारे गए और करीब 100 लोग घायल हो गए. मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

सुबह नौ बजे :जीएमटी समयानुसार सुबह छह बजे : हमला हुआ.

दक्षिणी इराक में जायरीन चहल्लुम के अवसर पर करबला नहीं जा सकते वे बसरा के 12 किलोमीटर दूर स्थित खुतवा इमाम अली की दरगाह की संक्षिप्त यात्रा करते हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh