अच्छी पत्नी साबित होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु : माधवन
ताजा खबरें, मनोरंजन 9:42 am
माधवन और बिपाशा ने 'जोड़ी ब्रेकर्स' में साथ में अभिनय किया है. माधवन ने कहा कि वह जिससे भी विवाह करेंगी, उसे वह बहुत खुश रखेंगी.
तैंतीस वर्षीया बिपाशा मॉडल से अभिनेता बने जॉन अब्राहम के साथ आठ साल का समय गुजार चुकी हैं लेकिन पिछले साल दोनों का अलगाव हो गया.
इसके बाद से राणा दग्गुबति, शाहिद कपूर और जोश हर्टनेट जैसे अभिनेताओं के साथ उनका नाम जोड़ा गया.
माधवन बिपाशा से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बिपाशा अद्भुत व्यक्ति हैं. मुझे नहीं लगता कि मैंने अब तक कभी भी इतनी अद्भुत सह-अभिनेत्री के साथ काम किया था.
रोमांस से भरी हास्यप्रधान फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' का निर्देशन अश्विनी चौधरी ने किया है. यह ऐसे दो लोगों की कहानी है जो दूसरों के रिश्ते तोड़ते हैं लेकिन अंत में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है.
वैसे इस अटपटी जोड़ी को लेकर हर कोई बातें कर रहा है लेकिन माधवन अपनी जोड़ी को लेकर विश्वस्त है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बड़े पर्दे पर बिपाशा और मेरी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है.
फिल्म 24 फरवरी को प्रदर्शित होगी. इसमें ओमी वैद्य, मिलिंद सोमण और दीपानिता शर्मा ने भी अभिनय किया है.

