आटो एक्सपो प्रदर्शित किया गया हाइड्रोजन से चलने वाला तिपहिया वाहन ‘हाई अल्फा’

आटो एक्सपो में हाइड्रोजन से चलने वाला तिपहिया वाहन ‘हाई अल्फा’ प्रदर्शित किया गया.

इसका फिलहाल प्रयोगात्कम आधार पर किया गया है.

हाई अल्फा को संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिड), इंटरनेशनल सेंटर फार हाइड्रोजन एनर्जी टेक्नोलाजीज (आईसीएचईटी), महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा आईआईटी दिल्ली ने अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया है.

‘डेल हाई 3डब्ल्यू’ नाम की विकास परियोजना के हिस्सा के तहत 15 हाई अल्फा तिपहिया वाहन प्रयोगात्माक आधार पर प्रगति मैदान में चलेंगे. इसके लिये वहां ईंधन भरने वाला एक स्थान भी बनाया गया है.

प्रयोगात्मक आधार पर इन वाहनों का उपयोग भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद करेगा.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन तथा कृषि उपकरण) पवन गोयनका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वाहन अभी वाणिज्यिक उत्पादन के लिये तैयार नहीं है. इसके लिये अभी इसमें और कुछ और विकास किये जाने की जरूरत है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:39 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh